उत्तर प्रदेश का सहारनपुर। आज जिला कार्यालय पर पिछड़ा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राकेश आर्य सैनी, क्षेत्रीय मंत्री जिला प्रभारी प्रविता रूबी चौधरी जी का माल्यार्पण पगड़ी पहनाकर स्वागत कर सभी पदाधिकारियों का परिचय किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष राकेश सैनी आर्य ने अमित सेन को जिला कार्यकारणी सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा नियुक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान राकेश सैनी आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री व जिला प्रभारी प्रविता रूबी चौधरी और जिलाअध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी ने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के शासन से खासी प्रभावित है क्योंकि प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है तथा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाकर सबका साथ सबका विकास कहावत को चरितार्थ कर रही है। इस अवसर पर अमित सेन ने जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश सैनी आर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन का पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।
इस अवसर जिला महामंत्री मुकेश गुर्जर व राकेश कम्बोज, जिला सोशल मिडिया प्रभारी अमरीश सैनी, जिला मंत्री पंकज प्रजापति व भारत कर्णवाल, मनोज कम्बोज, अनुज कम्बोज, ओम कुमार सैनी, मोनी कम्बोज, मनोज मेहशवरी, अंकित वर्मा, साहब सिंह सैनी, प्रदीप पंवार, अनिल पाल आदि पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति के सदस्य मौजूद रहे।
रिपोर्ट राजन शर्मा/अमित सेन


Add Comment