उत्तर प्रदेश का जालौन. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. भाजपा नेताओं से लेकर कई लोगों ने इस वीडियो को वायरल किया है. वायरल वीडियो में जालौन के कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को दो लड़कियां बुरी तरह से चप्पल जूतों से मार रही है. अनुज मिश्रा की पिटाई करने वाली दोनों लड़कियों ने अनुज मिश्रा पर यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है. एक महिला सूट पहने हैं तो दूसरे जींस और टॉप. पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद अनुज मिश्रा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई करने वाली लड़कियां क्या कहती हैं?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा की पिटाई करने वाली एक लड़की ने बताया कि वह काफी दिनों से उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे लड़की ने बताया
“अनुज मिश्रा बेवजह फोन भी करते थे. इसके बारे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से कई बार शिकायत की हुई थी. पर उन्होंने कहा कि ऑफिस आइए. बहुत सारी फॉर्मेलिटी करिए तब हम कार्यवाही करेंगे. अजय मिश्रा कहते थे कि उन्होंने अध्यक्ष के पीए को 2 लाख रुपये दे दिए हैं, इसलिए वह कुछ नहीं कर पाएंगे. पुलिस हमारी जेब में है.
रविवार 1 नवंबर को भी अनुज मिश्रा परेशान कर रहे थे. हमने कहा कि आप चौराहे पर आ जाइए. कुछ बात करनी है. बोले कि अभी नहीं, अकेले में मिलिए. तो हमने कहा कि अकेले में नहीं चौराहे पर मिलिए. अनुज मिश्रा ने कहा कि आप मारेगी, तो हमने कहा कि हम नहीं मारेंगे. आप आइए तो. पहले तो नहीं आ रहे थे. फिर आए, तो साइड में मैंने खींचकर मारा.
दरअसल दोनों लड़कियों को भी कांग्रेस से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. क्योंकि पिटाई करने वाली लड़की ने कहा कि जब पुलिस उनकी जेब में है और सीनियर सुनते नहीं तो उन्हें यह कदम उठाना पड़ा और किसी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इतना ही नहीं पूरे प्रकरण की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा को हिरासत में ले लिया.
आरोपी कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने क्या कहा?
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने पूरे प्रकरण पर अपना पक्ष रखा है. अनुज मिश्रा ने कहा
“मैं षड्यंत्र का शिकार हुआ हूं. 4 महीने पहले माया को जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया था. पिछले दिनों महोबा में मीटिंग के दौरान मैंने प्रदेश अध्यक्ष को बताया था कि मुझे कुछ पदाधिकारी हटाने हैं जो काम नहीं कर रहे हैं. 30 अक्टूबर को मैंने उनको पार्टी से पद मुक्त करने का आदेश जारी कर दिया था. इसी खुन्नस को लेकर उन्होंने मेरे साथ यह घटना की. अगर मैंने उनको गाली दी है तो फिर रिकॉर्डिंग सुनाएं यदि मैं दोषी साबित हो जाऊं तो मुझे फांसी के फंदे पर चढ़ा दीजिए. मुझे कोई जीने की तमन्ना नहीं. मैंने आज तक किसी का शोषण करने का नहीं सोचा. छेड़खानी तो दूर की बात है. मैंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है. मैं निर्दोष हूं.
पुलिस क्या कहती है?
पूरे मामले पर जालौन के एसपी डॉक्टर यशवीर का बयान भी मीडिया में सामने आया है. उनके मुताबिक
“लड़कियों और अनुज मिश्रा का पारिवारिक संबंध है. पिछले आठ-दस सालों से अनुज मिश्रा का लड़कियों के यहां और इनका अनुज मिश्रा के यहां आना जाना था. आज जो तहरीर मिली है उसके मुताबिक अनुज मिश्रा लड़कियों से छेड़खानी करते और परेशान करते थे. अनुज मिश्रा के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में एफ आई आर दर्ज की गई है.”
एसपी ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे बताया
“अनुज मिश्रा का लड़कियों के यहां लाखों का सामान है. उसी की बात करने के दौरान लड़कियों ने उन्हें मारा-पीटा हालांकि यह जांच का विषय है. इसकी भी जांच कराई जा रही है. साथ ही लड़कियों की तहरीर की भी पुलिस छानबीन कर रही है. उनको पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है.
ट्विटर पर भाजपा ने कांग्रेस को लपेटा
वीडियो वायरल होते ही ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा. मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने ट्वीट किया. उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए लिखा
“हाथरस से जालौन की दूरी कुछ घंटों की ही है श्रीमती प्रियंका जी. जरा गाड़ी निकाल कर अपने जिला से पूछिए महिलाओं और बच्चियों से छेड़खानी करना कब बंद करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव विजया रहाटकर ने पूरे मामले पर ट्वीट कर लिखा
सर्वोच्च न्यायालय के वकील प्रशांत पटेल उमराव ने अनुज कुमार की प्रियंका गांधी के साथ फोटो ट्वीट कर लिखा

Add Comment