कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक और चिकित्सक वैक्सीन तैयार करने में लगे हैं. कुछ देशों में वैक्सीन का ट्रायल अंतिम दौर में है. इसी बीच वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए बनाई जा रही वैक्सीन की कीमत को लेकर वैक्सीन के निर्माण में सहयोग कर रही एक दिग्गज कंपनी एलायंस ने खुलासा किया है. एलायंस के मुताबिक कोरोना वैक्सीन की कीमत अधिकतम 40 यूएस डॉलर तक हो सकती है.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वैक्सीन का निर्माण में लगी ग्लोबल वैक्सीन एलायंस ने बयान जारी कर कहा कि इसकी तय कीमत अभी तक तो नहीं आई है, लेकिन यह अलग अलग देशों में अलग-अलग कीमत पर बिकेगी. कहा कि इसकी कुल कीमत तकरीबन 40 यूएस डॉलर यानी करीब 2600 भारतीय रुपये है सकता है.
क्या कहा ग्लोबल वैक्सीन एलायंस ने
संस्था के सीईओ सेथ ब्रेकली ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा,
“ईयू ने एक बैठक में वैक्सीन कीमत की अलग-अलग श्रृंखला तय की थी, लेकिन मैं यह आश्वस्त करना चाहूंगा कि वैक्सीन की कीमत गरीब देशों में कम रहेगी, जबकि अमीर देशों को अधिक पैसे चुकाने होंगे.”
हालांकि वैक्सीन कब तक बन जाएगा इस पर ब्रेकली ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया.
ऑक्सफोर्ड का पहला ट्रायल पूरा
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में तैयार किये रहे कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है. वैक्सीन के ट्रायल में उम्मीदों से दोगुने अच्छे नतीजे सामने आये हैं. माना जा रहा है वैक्सीन कोरोना के खिलाफ जरूर असर करेगी. यह जान लेना जरूरी है कि ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी और AstraZeneca ने AZD1222 नाम की वैक्सीन तैयार की है.

Add Comment