थाना फतेहपुर क्षेत्र के चौबारा गांव में सुबह करीब 9:00 बजे कुर्बानीं स्थल पर जलभराव की वजह से कुछ लोग सार्वजनिक रास्ते के समीप कुर्बानी कर रहे थे इस मामले में उसी समुदाय के विरोधी पक्ष ने इमरजेंसी डायल 100 पर गौ-कशी की झूठी सूचना देकर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को गांव में इकट्ठा कर लिया
गोकशी की सूचना मिलते ही एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा, सीओ सदर चौबसिंह, एडीएम सहारनपुर, एसडीएम बेहट भारी पुलिस फोर्स साथ लेकर मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरु की तो मामला आपसी रंजिश का निकला, थानाध्यक्ष फतेहपुर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गौ-कशी की झूठी सूचना देकर आला अधिकारियों को गांव में इकट्ठा कर लिया जबकि पहले से ही गांव में पुलिस ने सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। जांच के दौरान पता चला कि कुर्बानी स्थल पर पानी भरा हुआ था इस वजह से थोड़ा पहले कुर्बानी की जा रही थी।झूठी सूचना देने वाले पक्ष की कुर्बानी कर रहे दूसरे पक्ष से किसी बात पर पहले से रंजिश चली आ रही थी गांव में पूरी तरह शांति है दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है गांव में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए गए भारी पुलिस फोर्स मौजूद है हंगामे के दौरान एक बाइक भी फूंक दी गई। पुलिस ने उत्पात मचाने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि गांव की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई तो कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कुर्बानी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया..
August 22, 2018
4 Views
2 Min Read




Add Comment