सहारनपुर. देहात कोतवाली पुलिस ने पाक्सो के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तीन दिन पहले (28 जनवरी) को प्रकाश में आये बलात्कर के मामले में कप्तान दिनेश कुमार पी के आदेश के बाद हरकत में आई थाना देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपी धारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
थाना देहात कोतवाली क्षेत्र में 3 दिन पहले एक व्यक्ति अपने पड़ोस की 3 वर्ष की छोटी बच्ची को लेकर जनपद कप्तान दिनेश कुमार पी के पास पहुंचा. उसने बच्ची के बलात्कार के बारे में कप्तान को जानकारी दी. मामला संज्ञान में आने के बाद कप्तान दिनेश कुमार पी ने तुरंत देहात कोतवाली पुलिस को क्षेत्र की इस घटना के बारे में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को ढूंढ कर गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया, जिसके बाद हरकत में आई देहात कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति को ज्ञात बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए. पुलिस ने पूरे मामले पर हर पहलू से बारीकी से काम किया और अज्ञात व्यक्ति की पहचान बच्ची के पिता के दोस्त धारा सिंह के रूप में कर ली. धारा सिंह को देहात कोतवाली पुलिस ने शेखपुरा के ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया और आवश्यक कार्यवाही कर धारा सिंह को जेल भेज दिया. महज 3 दिन में बलात्कर के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया जिसके बाद कप्तान ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है.

Add Comment