वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ भारत ने सफलता हासिल करते हुए कोरोना से लड़ने के लिए दो वैक्सीन इजाद कर दी. भारत बायोटेक और सिरम की वैक्सीन पूरे देश भर में लगाई जा रही है. पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, आंगनवाड़ी, पुलिस समेत कई विभागों को वैक्सिंग की डोज दी जा रही है. इस बीच इंडियन एक्सप्रेस में चौंकाने वाली खबर छपी है.
खबर के मुताबिक कोरोना वैक्सीन लगाने का दूसरा चरण मार्च से शुरू किया जाएगा. इस चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन के शॉट दिए जाएंगे. इसके साथ ही वैक्सिंग के लिए भुगतान करना होगा. खबर के मुताबिक सरकार किनसे वैक्सीन के पैसा लेगी, इसके लिए नितिन में धारण कर रही है.
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक सरकारी अधिकारी ने बताया अब वैक्सीनेशन दो ग्रुप में होंगे. सरकार यह डिसाइड करेगी कि दोनों में से किस ग्रुप को वैक्सिंग फ्री में मिलेगी. लोग जब रजिस्टर कराने आएंगे तो उन्हें पता चलेगा कि वह फ्री वैक्सीन लगाने के पात्र हैं या नहीं.
ऐसे में फ्री वैक्सीन किस आधार पर लगेगी और उसका खर्चा कौन उठाएगा इस पर स्थिति साफ नहीं है. अधिकारियों के मुताबिक वैक्सीनेशन के दूसरे फेज में 50 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. इसमें भी 60 साल से अधिक की उम्र वालों को प्राथमिक आधार पर लिया जाएगा.
वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन का आधार क्या होगा? इस सवाल के जवाब में इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक
वैक्सीनेशन लगवाने वाले इच्छुक लोगों को कोविन ऐप डाउनलोड करना होगा. कोविन एप यूज़र के आधार और वोटर आईडी से आंकड़े निकालेगा. डेटा मैच हो जाएगा तो आगे अपलोड कर दिया जाएगा. इसके बाद कोविन एप पर लोगों को वैक्सीनेशन केंद्र की जानकारी और लोकेशन मिल जाएगी. यूजर कोई एक केंद्र सेलेक्ट कर सकेगा. उसके बाद सुविधा के हिसाब से वैक्सीन लगवाने की तारीख सिलेक्ट करने का ऑप्शन दिया जाएगा.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को इस बाबत पत्र लिखा है. सरकार की कोशिश है कि वैक्सीन लगवाने की दर में तेजी आ जाए. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने कहा है कि यह भी कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम 4 दिन वैक्सीन लगाई जा सके. एक अन्य जानकारी के मुताबिक सरकार ने राज्य से वैक्सीन का स्टॉक ना इकट्ठा करने के लिए कहा है. केंद्र ने कहा है कि जिन को प्राथमिकता पर टीके लगने हैं उनके लिए पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध है. कोई दिक्कत नहीं है. डोज लगाते रहिए, वैक्सीन की कमी नहीं है.
बता दें कि अभी देश भर में पहले चरण की वैक्सीन दी जा रही है. यह चरण फरवरी लास्ट तक समाप्त होने की उम्मीद है. मार्च से दूसरे चरण की शुरुआत होगी जिसमें उम्र दराज लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी.





Add Comment