नयी दिल्ली : अनलॉक 3 के खत्म होने से पहले केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 की गाइडलाइन जारी कर कई तालों को खोला है लेकिन कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब भी कई ऐसे क्षेत्र है जिन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई है. पढ़ें किन - किन को नहीं मिली है राहत.
इनके नही खुले ताले
सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थियेटर (ओपन एयर थियेटर को छोड़कर) और इस तरह की जगहों पर गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी.
बच्चों को बाहर निकलने पर प्रतिबंध
संक्रमण के खतरे को देखते हुए अभी भी बच्चे और बुजुर्गों को घरों में रहने की सलाह दी गयी है. पहले की तरह ही 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं दूसरी घातक बीमारियों से जूझ रहे लोगों को घर में रहने की सलाह दी गयी है.
बड़े आयोजन पर भी रोक रहेगी जारी
राजनीतिक, समाजाकि और धार्मिक आयोजन की इजाजत दी गयी है लेकिन इसमें कई शर्त हैं जैसे इस तरह के आयोजन में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. विशाल जनसभा, विशाल धार्मिक आयोजन, मेला, रैली पर अभी रोक लगी है.
स्कूल कोचिंग पर लटका रहेगा ताला
स्कूल कोचिंग संस्थान अब भी बंद है. इन्हें अभी भी राहत नहीं मिली है. हालांकि 9 क्लास से 12 वीं तक के बच्चे अगर स्कूल जाना चाहें तो अभिभावक की इजाजत के बाद स्कूल जाने की इजाजत है.
बिना मास्क घर से बाहर निकलने की अनुमति नही
अनलॉक 4 में जारी गाइडलाइन के हिसाब से जिन क्षेत्रों में राहत मिली है वहां सोशल डिस्टेसिंग, मास्क, थर्मल स्कैन करना होगा. बगैर इसके किसी को छूट नहीं मिली है. कंटेन्मेंट जोन इलाके में यह गाइडलाइन लागू नहीं होगी.

Add Comment