एक्सक्लूसिव

निकिता के हत्यारे तौसीफ ने जुर्म कबूल किया, हत्या के पीछे हैरान करने वाली वजह भी बताई

हरियाणा का बल्लभगढ़. दिन के 3:45 बजे कॉलेज से सहेली के साथ घर लौट रही निकिता की सरेआम तौसीफ ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या में उसका साथ देने वाले रेहान और तौसीफ दोनों को पुलिस की गिरफ्त में मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया. आरोपी तौसीफ ने क़त्ल करना स्वीकार भी कर लिया है.

क्या है मामला

सोमवार 26 अक्टूबर शाम 3:45 बजे के करीब निकिता अपनी सहेली के साथ कॉलेज से घर जा रही थी. रास्ते में कार सवार दो युवक वहां पहुंचे और निकिता को गाड़ी में खींचने की कोशिश करने लगे. निकिता और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया जिसके बाद तौसीफ ने पिस्टल निकाली और निकिता को गोली मार दी. गोली लगते ही निकिता जमीन पर गिर गई और आरोपी कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए. पास ही लगे सीसीटीवी कैमरा में सारा मामला रिकॉर्ड हो गया. हत्या से नाराज परिवारजनों ने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया. इतना ही नहीं परिवार के लोगों के साथ कुछ और लोग भी मौके पर आए और दिल्ली मथुरा हाईवे को जाम कर दिया.पुलिस के आश्वासन के बाद जाम को खोला गया.

तौसीफ ने बताई हत्या के पीछे की हैरान करने वाली वजह

पुलिस को अपने दिए बयान में तौसीफ ने बताया कि 24-25 अक्टूबर की रात उसकी और निकिता के बीच में काफी देर तक बातचीत हुई. निकिता किसी और से शादी करने वाली थी. इसीलिए उसने लड़की को मार दिया. गौरतलब है कि तौसीफ निकिता के अपहरण के मामले में 2018 में भी जेल गया था. उसने इसको वजह मानते हुए पुलिस को बताया कि जेल जाने के कारण वह पढ़ नहीं पाया था. इस बात का उसको गुस्सा भी था.

पिछले कुछ सालों से परेशान कर रहा था आरोपी

निकिता के परिवार का आरोप है कि तौसीफ बारहवीं तक निकिता के साथ पढ़ा था और दोस्ती के लिए दबाव डालता था. 2018 में उसने निकिता का अपहरण कर लिया था. लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के कारण वह बच गया था. निकिता के परिवार ने कहा कि लड़के के परिवार ने काफी रिक्वेस्ट की थी जिसके बाद से उन्होंने मामला वापस ले लिया था. अब पिछले कुछ दिनों से तौसीफ लड़की पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था. पूरे मामले पर फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह का कहना है कि इस जघन्य अपराध की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. इस मामले की जांच करेंगे साक्ष्य के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

राजनीतिक बैकग्राउंड वाला है तौसीफ

तौसीफ का परिवार राजनीतिक बैकग्राउंड वाला है. तौसीफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं. चचेरा भाई आफताब अहमद मेवात जिले की 9 सीट से कांग्रेस विधायक है. आफताब के पिता खुर्शीद अहमद हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुका है. तौसीफ के सगे चाचा जावेद अहमद नेता है और विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. यह भी तौसीफ के मन बढ़ने का कारण था.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध