उत्तर प्रदेश का लखनऊ. हजरतगंज थाने में सोमवार को मशहूर शायर मुनव्वर राना पर एफआइआर दर्ज की गई. एफ आई आर का कारण बना शायर का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई माता-पिता या भगवान का गंदा कार्टून बनाता है तो वह भी हत्या कर देंगे.
किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकद्दमा
लखनऊ के हजरतगंज थाने में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पाण्डेय ने समुदायों में वैमनस्यता फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है. मुनव्वर राना पर 153a, 295, 298, 505 (1)b, 505 (2), 66, 67 आईटी एक्ट मुकदमा दर्ज किया गया है.
क्या लिखा है एफ आई आर में
एफ आई आर में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने मुनव्वर राना के ज़ी न्यूज़ चैनल को दिए गए इंटरव्यू का हवाला दिया है. मुनव्वर का यह बयान सोशल मीडिया समेत कई न्यूज़ वेबसाइट पर तेजी से वायरल हो रहा है. कहा गया है
“इस बयान के जरिए विभिन्न समुदायों में वैमनस्यता फैलने और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. इस तरह के बयान से शांति भंग हो सकती है. अब इस मामले में जांच शुरू हो गई है.”
हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर अंजनी पाण्डेय ने जांच के बाद विधिक कार्रवाई की बात कही है.
क्या कहा था शायर ने
मुनव्वर राना ज़ी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा था
“कोई हमारे माता-पिता या फिर भगवान का गंदा आपत्तिजनक कार्टून बनाता है, तो हम उसे मार देंगे. देश में जब हजारों साल से ऑनर किलिंग को जायज मान लिया जाता है. कोई सजा नहीं होती तो यह गलत कैसे? पूरी दुनिया में यही हो रहा है. पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बनाया उसने ऐसा करके गलत किया.”
मुनव्वर राणा ने अपने बयान पर दी सफाई
विवाद बढ़ता देख मुनव्वर राना ने अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा

Add Comment