वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप एक बार फिर लौटता दिखाई दे रहा है. फ्रांस, ब्रिटेन, बेल्जियम सहित कई देशों ने फिर से लॉक डाउन की घोषणा कर दी है. भारत में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 लाख 50 हजार के पार पहुंच गई है.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को संक्रमण के 37592 नए केस सामने आए जिसके बाद कुल संख्या 8266914 हो गई है. इसके साथ ही सोमवार को संक्रमण के चलते 497 मौतें भारत में दर्ज की गई जिसके बाद यह आंकड़ा बढ़कर 123139 हो गया. अगर एक्टिव केस की बात करें तो फिर वक्त देश में 540883 एक्टिव केस हैं जबकि 7601429 लोगों ने महामारी को मात दी है.
बढ़ते आंकड़ों के बीच सरकार ने कोरोना को रोकने के मकसद से 60 करोड़ कोरोना डोज़ का आर्डर दिया है जबकि वैक्सीन के एक अरब दोस्त का आर्डर देने के लिए अभी बातचीत चल रही है. माना जा रहा है की पहली खेप में सरकार आधी आबादी को टीका लगाने के मूड में है.
60 करोड़ ऑर्डर देने वाला भारत केवल अमेरिका से पीछे है. अमेरिका अभी तक आठ करोड़ दस लाख कोरोना वैक्सीन का डोज ऑर्डर दे चुका है. अमेरिका 1.6 बिलियन और डोज मंगवाने के लिए बातचीत कर रहा है. अमेरिका के ड्यूक ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन सेंटर के अध्ययन के मुताबिक पूरी दुनिया में सभी लोगों का वैक्सीनेशन करने में 3 से 4 साल तक का वक्त लगेगा लेकिन भारत और इसके जैसे अन्य उच्च और मध्यम आय वाले देशों में 3.8 बिलियन कोरोना वैक्सीन की खुराक खरीद ली गई है.

Add Comment