उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. पुलिस ने अक्टूबर महीने का अपराध और अपराधियों से जुड़ा लेखा-जोखा सार्वजनिक किया है. पुलिस ने अवैध शराब, आर्म्स एक्ट, एनडीपीसी एक्ट, हत्या, लूट, चोरी समेत कई अपराधों में कार्रवाई का विवरण दिया है.
जिला कप्तान ने चलाया अभियान
जिले के कप्तान डॉ एस चन्नप्पा ने अपराधियों के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है. थाना और चौकी स्तर पर अपराधियों के साथ सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं. कप्तान खुद सड़कों पर अभियान छेड़ लगातार मॉनिटरिंग करते रहते हैं. जिले के कप्तान डॉक्टर चन्नप्पा ने सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी/निरीक्षक, थाना प्रभारियों को अवैध शराब, आर्म्स एक्ट, एनडीपीसी एक्ट, हत्या, लूट, चोरी जैसे मामलों में शामिल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनकी धरपकड़ के लिए कहा गया था. जिले की पुलिस ने अक्टूबर के महीने में 227 अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजा है.
किस मामले में कितने अपराधी?
सहारनपुर पुलिस ने कुल 227 अपराधियों को अक्टूबर के महीने में सलाखों के पीछे जेल में भेजा है. सहारनपुर पुलिस के प्रेस नोट के मुताबिक…
- जिले में पुलिस ने अवैध शराब कच्ची/शराब बनाने वाले 78 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 551 लीटर अवैध कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, 378 अवैध देसी/अंग्रेजी शराब की बोतल, 510 देसी/अंग्रेजी शराब के पौवे बरामद किए.
- पुलिस ने हत्या की 3 घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच अभियुक्तों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. लूट की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट का सामान बरामद किया और उन्हें जेल की हवा खिलाई.
- चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान, नगदी, आभूषण बरामद किया.
- गोकशी करने के मामले में पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
- वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 16 मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेट समेत कई सामान बरामद किया पांचों सदस्य जेल में है.
- पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट में 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनमें से चरस के 14, डोडा पोस्त में 4, स्मैक में 6, नशीली गोलियों में 1, भांग में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चरस, डोडा पोस्त, स्मैक, नशीली गोलियां और भांग के कट्टे बरामद कर सभी को जेल भेजा. आर्म्स एक्ट में पुलिस ने 41 मुकदमे दर्ज कर 44 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिलाई.
- इतना ही नहीं पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल किया और उसके पास से तमंचा, कारतूस, बरामद कर जेल भेजा.
- जुए सट्टे पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस ने 36 मुकदमे दर्ज किए जिनमें 54 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में नकदी, ताश के पत्ते और सट्टे की पर्चियां बरामद की. और सभी को जेल का रास्ता दिखा दिया.
- मॉनिटरिंग सेल, थाना स्तर से पुलिस की सशक्त पैरवी के चलते कुल 8 अभियुक्तों को कठोर कारावास और अर्थदंड से दंडित कराने में भी पुलिस को सफलता मिली है.

Add Comment