रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया. अर्णव को टीआरपी स्कैम में गिरफ्तार किया गया है. बीआरसी के बयान के बाद मुंबई पुलिस ने अर्णव पर यह कार्रवाई की है. अर्णव गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उनके आवास में प्रवेश किया और उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया. इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई. उन्होंने कहा है कि मुंबई पुलिस द्वारा उन पर शारीरिक हमला किया गया.
उन्होंने अपने आरोप को जारी करते हुए कहा कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर बेटे और पत्नी पर शारीरिक हमला किया. रिपब्लिक टीवी पर दिखाए गए वीडियो के मुताबिक मुंबई पुलिस ने अर्णब गोस्वामी के साथ मारपीट की है. पूरा मामला टीआरपी स्कैम से जुड़ा हुआ है.
बीएआरसी इंडिया ने लगाया था गलत संदेश प्रसारित करने का आरोप
टेलीविजन दर्शकों की रेटिंग एजेंसी बीएआरसी इंडिया ने रिपब्लिक टीवी पर उनके निजी एवं गोपनीय संदेश गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया था और कहा था कि टीआरपी रेटिंग की कथित हेरफेर की जांच को लेकर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की है. प्रसारण दर्शक अनुसंधान परिषद ने एक बयान में कहा कि वह टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स में हेरफेर मामले में चल रही जांच को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही है.
रिपब्लिक टीवी ने किया था दावा
रिपब्लिक टीवी ने दावा किया था कि बीएआरसी ने एक ईमेल में कहा है कि चैनल किसी भी कथित कदाचार में शामिल नहीं है. इस पर बीएआरसी ने कहा “बीएआरसी इंडिया रिपब्लिक नेटवर्क द्वारा निजी एवं गोपनीय संचार का खुलासा किए जाने और उसकी गलत तरीके से पेश किए जाने से बहुत नाराज है. बीएआरसी इंडिया ने अपनी बात को आगे कंटिन्यू करते हुए कहा, “बीएआरसी इंडिया बार-बार इस बात को दोहराती रही है कि उसने वर्तमान में चल रही जांच पर कोई टिप्पणी नहीं की है और रिपब्लिक नेटवर्क के बर्ताव पर अपना असंतोष व्यक्त करती है. बीएआरसी की शिकायत पर मुंबई पुलिस टीआरपी रेटिंग में हेरफेर के आरोपों की जांच कर रही है. रिपब्लिक टीवी उन चैनलों में से एक है जिसकी जांच की जा रही है. बीएआरसी का बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह ऐसे समय में आया है जब रिपब्लिक टीवी ने एजेंसी के सीईओ सुनील लुल्ला और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सीईओ विकास खानचंदानी के बीच हुई एक ईमेल बातचीत का खुलासा किया.
केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने की निंदा
पूरे प्रकरण पर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र में प्रेस स्वतंत्रता पर हमले की निंदा करते हैं. यह प्रेस के इलाज का तरीका नहीं है. यह हमें उन आपातकालीन दिनों की याद दिलाता है जब प्रेस को इस तरह के से व्यवहार किया गया था.

Add Comment