कल मंगलवार रात 8:00 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास के सबसे बड़े बजट की घोषणा करते हुए देश की आर्थिक सामाजिक और पुनरुद्धार की मंशा से 20 लाख करोड़ की राहत पैकेज की घोषणा कर दी जिस पर आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तय करेंगी कि यह बीस लाख करोड रुपए किस मद में और कहां खर्च होने हैं. देश में लोक डाउन के चौथे चरण का भी लगना तय है. जहां उद्योग जगत ने सरकार के इस बड़े फैसले का स्वागत किया है, अर्थशास्त्री सही समय पर लिया गया सही फैसला करार दे रहे हैं वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आर्थिक पैकेज के मामले पर कंफ्यूज है. कांग्रेस के नेताओं की ओर से अलग-अलग बयान आए हैं कहीं सरकार के इस फैसले का स्वागत किया गया है तो कहीं विरोध स्वरूप सरकार के फैसले को हेड लाइन पैकेज का नाम दिया गया. कांग्रेस ने आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद कहा कि मोदी ने मीडिया को सिर्फ हैडलाइन दी जिसमें प्रवासी श्रमिकों के लिए कोई हेल्पलाइन नहीं है वही भाजपा ने इसे दुनिया का सबसे बड़ बढ़ा ‘समग्र राहत पैकेज’ का नाम दिया.
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों पर प्रधानमंत्री की चुप्पी से निराशा जाहिर की दोनों पार्टियों ने कहा कि पीएम इस मुद्दे का निराकरण नहीं कर पाए.
कांग्रेस के जुबानी तीर
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने 20 लाख करोड़ के पैकेज पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया उन्होंने कहा
“अपने घर जा रहे प्रवासी कामगारो कि दिल दहला देने वाली मानवीय त्रासदी को करुणा से देखने तथा मजदूरों कि सुरक्षित घर वापसी की जरूरत है. लाखों प्रवासी श्रमिकों के प्रति आप में संवेदनशीलता की कमी और उनकी तकलीफों को दूर करने में आप की नाकामी से भारत बहुत ज्यादा निराश हुआ है.
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव बल्लभ प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा
“प्रधानमंत्री जी ने ‘हैडलाइन’ दिए लेकिन कोई ‘हेल्पलाइन’ नहीं दी. उन्होंने प्रवासी मजदूरों को उनके घर सुरक्षित भेजने और रास्ते में मजदूरों की मौत की घटनाओं पर कुछ भी नहीं कहा इससे बहुत निराशा हुई.”
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री की घोषणा का स्वागत किया उन्होंने कहा कि वह अभी इस पैकेज के विवरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं.अपने ट्वीट में लिखा
“प्रधानमंत्री जी की ओर से की गई 20 लाख करोड रुपए के पैकेज की घोषणा का स्वागत है और हम इस ब्यौरे की प्रतीक्षा करेंगे. इससे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और कर्मचारियों के वेतन देने की तत्काल जरूरत को लघु एवं मध्यम उपक्रमों में विश्वास पैदा करने में मदद मिलेगी.”
कांग्रेस के जवानी तीर पर भाजपा के सामने आए वीर
कांग्रेस के हमले के बाद से भाजपा ने प्रधानमंत्री के निर्णय का बचाव किया और उनके समर्थन में खुलकर पार्टी के नेता सामने आए.
राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने सबका दिल जीत लिया उन्होंने ट्वीट किया कि
’20 लाख करोड़ के पैकेज के ऐलान से आत्मनिर्भर भारत ने नया संकल्प ले लिया है.21वीं सदी भारत की सदी होगी. देश को ऊर्जा देने के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद.”
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा
“कोविड-19 के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़कर देश का नेतृत्व कर रहे हैं. 21वीं सदी भारत की होगी और प्रधानमंत्री ने इस पर अमल की आधारशिला रखी है. आत्मनिर्भर भारत इस नए बदलाव की दिशा में देश को आगे बढ़ाने के लिए हमारा मंत्र है. नड्डा ने कहा कि यह हमारे सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी का करीब 10% है. प्रधानमंत्री मोदी की सक्रिय पहल से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा.”
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह केवल वित्तीय पैकेज नहीं बल्कि सुधार को गति देने वाला और सोच बदलने वाला कदम है.








Add Comment