नई दिल्ली. विश्व में महामारी कोरोना के चलते पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था समेत जीवन शैली में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. कई देशों में लॉक डाउन चल रहा है कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने भी 25 मार्च से देश में लॉक डाउन यानी देश बंदी घोषित कर दी थी. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के संबोधन के बाद लॉक डाउन 4 पॉइंट जीरो का लगना तय है.
अर्थव्यवस्था की गिरती स्थिति को देखकर चिंतित सरकार ने लॉक डाउन 4 पॉइंट जीरो में ढील देने की योजना बनाई है. कुछ कार्यों में छूट के साथ ही लॉक डाउन के चौथे चरण की शुरुआत 18 मई से होगी जिसकी घोषणा कल शाम तक हो सकती है.
केंद्र सरकार ने लॉक डाउन के चौथे चरण की शुरुआत के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं. माना जा रहा है कि गृह मंत्रालय जल्द ही इसकी घोषणा कर देगा. टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक सार्वजनिक परिवहन और कुछ जगहों के लिए हवाई जहाज की उड़ान की परमिशन दी जा सकती है. नॉन हॉटस्पॉट एरिया में सार्वजनिक परिवहन को छूट दी जाएगी जिसमें बसों को चलाने का सरकारी मंशा भी दिखाई दे रही है. अधिकारियों की माने तो नॉन हॉटस्पॉट एरिया में बस में कैसे चलेंगी. इसका निर्णय लेने का अधिकार केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को दे दिया है. कहने का मतलब यह है कि राज्य सरकार तय करेगी कि बसों को चलाने का क्या नियम रहेगा? एक बात जो बहुत महत्वपूर्ण है वह यह है कि एक राज्य से दूसरे राज्य में तक जाने के लिए अब भी ट्रैवल पास की जरूरत पड़ेगी. बिना ट्रैवल पास के दूसरे राज्यों में प्रवेश नहीं हो सकेगा.
नए आदेश के मुताबिक राज्य सरकार तय करेगी हॉटस्पॉट एरिया
न्यूज़ चैनल्स की रिपोर्ट के मुताबिक लॉक डाउन के चौथे चरण में हॉटस्पॉट एरिया राज्यों को तय करना है. इससे पहले केंद्र द्वारा जारी हॉटस्पॉट एरिया की सूची में विवाद हो गया था जिसके बाद राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के दौरान यह मुद्दा उठाया था.
देश में फिलहाल 114 रेड जोन
केंद्र सरकार ने देश को तीन जनों में विभाजित किया जिसमें रेड जोन ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन था. रेड जोन के अंतर्गत 114 जिले रखे गए हैं. कोरोना के सबसे ज्यादा मामले इन्हीं जिलों से सामने आए हैं. कई राज्यों ने इस विषय पर प्रधानमंत्री से कहा कि कंटेंटमेंट जॉन को छोड़कर रेड जोन एरिया में स्थिति बहाल करने की अनुमति मिलनी चाहिए. यहां यह जान लेना महत्वपूर्ण है कि राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक भारत में 30 अप्रैल को 32 हजार के करीब कोरोना मरीज थे जो 13 मई तक बढ़कर लगभग 78000 के पार पहुंच चुके हैं. यानी दोगुनी से भी ज्यादा 13 दिन में इस स्पीड से केंद्र और राज्य सरकारें चिंतित नजर आ रही हैं. सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज हॉटस्पॉट एरिया से ही निकल कर सामने आए हैं.
कल शनिवार शाम तक हो सके की घोषणा
राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ की राहत राशि जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लॉक डाउन के चौथे चरण के संकेत दिए थे. उन्होंने यह कहा था कि नए नियमों के अनुसार ही देश में चौथा चरण लागू किया जाएगा जो 18 मई से शुरू होगा इसकी अवधि क्या होगी यह सरकार के निर्णय के बाद ही तय हो पाएगा? पीएम ने यह भी कहा था कि राज्यों के सुझाव के अनुसार ही लॉक डाउन पर फैसला किया जाएगा. इससे पूर्व राज्य सरकारों ने लॉक डाउन पर पीएम द्वारा सुझाव नहीं लिए जाने का विरोध किया था. प्रधानमंत्री द्वारा आज शुक्रवार शाम तक राज्य सरकारों द्वारा लॉक डाउन के चौथे चरण को लेकर सुझाव मांगे गए हैं इसके बाद इस पर घोषणा होगी.










Add Comment