सहारनपुर. उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन ऑल आउट एक बार फिर से रंग दिखाने लगा है. मिशन ऑल आउट माने अपराधियों को ऊपर भेजने से है. जिनका जैसा अपराध उनको वैसी सज़ा. स्पष्ट रूप से कहें तो अपराध बड़ा तो ऊपर का टिकट कटा और नही तो अपराधी हो जाता है लंगड़ा.
सहारनपुर की होनहार पुलिस ने एक बार फ़िर अपराधियों के लिए अपनी गन का मुंह खोला दिया है इसी का नतीजा है कि आज एक अपराधी लंगड़ा हो गया और शेष उसके दो साथी जेल की हवा खाएंगे. इसमें दुःखद यह रहा कि अपराधियों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.
अब जरा घटना समझ लीजिए. मुठभेड़ की जगह थी दिल्ली रोड. शहर के थाना सदर बाजार के हसनपुर पुलिस चौकी के पास चैराहे पर इनोवा HR26 BF2700 को स्थानीय थाना के प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत और उनकी टीम द्वारा रोकने का इशारा किया गया. कार सवार कार रोकने के बजाय फायरिंग करने लगे और दिल्ली रोड की ओर भागे. पुलिस पार्टी द्वारा दिल्ली रोड आवास विकास क्षेत्र में बदमाशों की घेराबंदी की गई, पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग जारी रखी. जिसके बाद जवाब देने उतरी सहारनपुर पुलिस ने फ़ायर झोंके. पुलिस की जवाबी फायरिंग में प्रवीण उर्फ कक्कू पुत्र जगदीश निवासी भूरा कैराना गोली लगने से घायल हो गया, तथा अभियुक्त 2-राशिद उर्फ गुलफाम निवासी छछरौली थाना छछरौली जिला यमुनानगर हरियाणा व 3-उस्मान पुत्र खुर्शीद निवासी बाड़ी माजरा थाना गंगोह जिला सहारनपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. घायल अभियुक्त प्रवीण को इलाज हेतु जिला अस्पताल सहारनपुर में भर्ती कराया गया.
पकड़ा गया बदमाश प्रवीण मुकीम काला गैंग का सदस्य बताया जा रहा है. बरामद कार से भी भारी मात्रा में कारतुस मिला है.
क्या कुछ कहा पुलिस अधीक्षक नगर ने
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनीत भटनागर और सीओ टू मुकेश मिश्र ने पूरे मामले की जानकारी ली और पंकज पंत और उनकी टीम की पीठ थपथपाई. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने बताया कि (ब्यान के लिए vedio देखें)

Add Comment