उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. 2020 में भीषण तबाही मचाने से लेकर आर्थिक, सामाजिक और गतिविधियों पर ब्रेक लगाने वाला कोरोना 2021 में भी 20 से 21 ही है. कोरोना ने इस साल अप्रैल के महीने में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. देश में पिछले 24 घंटे में डेढ़ लाख से ऊपर के मामले सामने आए. दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश कोरोना की जद में हैं. 2020 में अपनी सूझबूझ और प्रतिबंधों के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना पर काबू पाने में कामयाब रही थी लेकिन 2021 में फिर से उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस तेजी से बढ़ रहा है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12000 से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं.
अब बात सहारनपुर जिले की. सहारनपुर में कोरोना पिछले 6 दिन में 700 से ऊपर का आंकड़ा छू लिया है. पिछले 24 घंटे में जिले में 148 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई जिसके चलते प्रशासन हैरान है. तमाम तरह की कड़ाई के बाद भी कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. हालांकि, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले में तत्काल प्रभाव से धारा 144 और रात्रि कर्फ्यू का भी ऐलान किया है बावजूद इसके कोविड-19 में बढ़त देखी जा रही है. महामारी को मात देने के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है लेकिन बीमारी तैयारी पर भारी पड़ रही है. जिले में आज पिछले 24 घंटे में 148 नए मामले सामने आए जबकि 46 लोग ऐसे रहे जिन्होंने महामारी को मात दी. वही एक्टिव मामलों की बात करें तो जनपद में 713 मामले सक्रिय हैं जबकि कुल संख्या 11002 पर पहुंच गई है. खबर लिखे जाने तक हमारे पास 90 लोगों की क्षेत्रवार सूचना प्राप्त हुई जिसके मुताबिक…
सहारनपुर महानगर से 37, गंगोह ब्लॉक से 12, नागल से 7, नकुड से 9, सरसावा से 6, नानौता से 4, मुजफ्फराबाद से 3, रामपुर से 3, पुवारका से 2 और अन्य स्थानों से 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है.
क्षेत्र वार मरीजों की संख्या
-सहारनपुर महानगर के न्यू माधवनगर, सुभाष नगर, शहर, जनकपुरी, गिल कॉलोनी से 2-2 जबकि ऑफिसर कॉलोनी, रेलवे अस्पताल, नुमाइश कैंप, गलीरा रोड, पंजाबी बाग, तिलक नगर, मिर्जापुर, कृष्णा नगर, ब्रह्मपुरी, वर्धमान कॉलोनी, आवास विकास, लेबर कॉलोनी, नंदपुरी, हसनपुर, प्रेम नगर, नवीन नगर, राजौरी गार्डन, रामदासपुर, जनक नगर, प्रेम बिहार, जन खेड़ा, मिशन कंपाउंड और संध्या बिहार से एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है.
-गंगोह के रादौर से 11 जबकि बरसी से एक मरीज पॉजिटिव मिला है.
-नकुड से पांच जबकि महदीनपुर, छापर, टाबर और सावर माली से एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है.
-नांगल के भटखेड़ी से 4 और नागल, जैनपुर और नागल टांडा से एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला है.
-सरसावा ब्लाक के कुतुबपुर से 2, गदरेडी से 3 और चाबरी से एक मरीज के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. नानौता से चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं.
-गागलहेडी से तीन और रामपुर मनिहारान के ओमाही कला, डीएवी स्कूल और मिर्जापुर से एक-एक मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है. पुवारका के सोना से दो जबकि बलियाखेड़ी ब्लाक से एक मरीज पॉजिटिव मिला है.
वहीं सहारनपुर आये यमुनानगर के 2, मोहाली के 2 और मल्दिकनी और छुटमलपुर से एक एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है.





Add Comment