उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. कोरोना का प्रकोप 2021 में भी 20 से 21 ही है. कोरोना ने इस साल अप्रैल के महीने में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश कोरोना की जद में हैं. 2020 में अपनी सूझबूझ और प्रतिबंधों के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार कोरोना पर काबू पाने में कामयाब रही थी लेकिन 2021 में फिर से उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस तेजी से बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री कार्यालय में पॉजिटिव केस मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद को सेल्फ आइसोलेट कर लिया है. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18000 से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं.
अब बात सहारनपुर जिले की. सहारनपुर में कोरोना ने पिछले 7 दिन में 800 से ऊपर का आंकड़ा छू लिया है. पिछले 24 घंटे में जिले में 157 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई जिसके चलते प्रशासन हैरान है. तमाम तरह की कड़ाई के बाद भी कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. हालांकि, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिले में तत्काल प्रभाव से धारा 144 और रात्रि कर्फ्यू का भी ऐलान किया है बावजूद इसके कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़त देखी जा रही है. महामारी को मात देने के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है लेकिन बीमारी तैयारी पर भारी पड़ रही है. जिले में आज पिछले 24 घंटे में 157 नए मामले सामने आए जबकि 36 लोग ऐसे रहे जिन्होंने महामारी को मात दी. वही एक्टिव मामलों की बात करें तो जनपद में 876 मामले सक्रिय हैं जबकि कुल संख्या 11273 पर पहुंच गई है.
ब्लॉक के अनुसार संक्रमित केस
सहारनपुर नगर से 108, सरसावा से 8, देवबंद से 7, गंगोह से 6, छुटमलपुर से 5, नागल से 4, मुजफ्फराबाद और रामपुर मनिहारान से 3-3, सढौली कदीम और नकुड से एक-एक जबकि अन्य स्थानों से 11 लोग कोरोनापॉजिटिव पाए गए हैं.
कहां पर कितने मरीज़
शहर के गिल कॉलोनी से 5, पेपर मिल, चंद्र नगर और सर्वोदय बिहार से 4-4, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और मेरी बात से 3-3, शारदा नगर, खलासी लाइन, न्यू चिलकाना चुंगी, नवीन नगर, लेबर कॉलोनी, माधव नगर, डीएम कोठी, गुरुद्वारा रोड, अहमद बाग, पंजाबी बाग, राज विहार कॉलोनी, आवास विकास, गीतांजलि विहार, लक्ष्मी धाम, पैरामाउंट टयूलिप से 2-2 जबकि जवाहर नगर, माधव नगर, दिल्ली रोड, नवादा रोड, पटेल नगर, खनालमपुरा, खजूर वाला, बक्शीपुरा, विजय कॉलोनी, काशीपुर कॉलोनी, मेहंदी सराय, वसंत विहार, अभिषेक नगर, न्यू मक्खन कॉलोनी, प्रद्युमन नगर, विकास भवन, मातागढ़, मेडिकल कॉलेज, साउथ सिटी, पार्वती धाम, राधा कृष्ण कॉलोनी, सनसिटी, न्यू वैशाली बिहार, दिल्ली रोड, काजी मोहल्ला, न्यू माधव प्रसाद वाली गली गुरुद्वारा रोड, रेलवे कॉलोनी, कोर्ट रोड, पेपर मिल रोड, किशनपुरा, आवास विकास, आईआईटी केंपस, मोहित विहार, पुरानी मंडी, पुरानी चुंगी, लक्ष्मणपुरम देहरादून रोड, पुल खुमरान, विजय टॉकीज के पास, एआरसी, नमामि टपरी, जीआरपी, अंबेडकर पुरम, रामचंद्र पुरी कॉलोनी, हकीकत नगर, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम, ज्ञान गार्डन और आईसीआईसीआई बैंक से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
सरसावा के एयर फोर्स स्टेशन से 7 जबकि कस्बे से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
देवबंद कस्बे से 2, खानजा, जड़ौदा पांडा, आनंदपुरी नगर, शाखा खुर्द, सीएचसी और पत्थर का कुआं से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
गंगोह के गीता ज्ञान स्कूल से 4 जबकि छत्ता गंगो से 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
छुटमलपुर के रोडवेज से चार जबकि कस्बे से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
नागल के गागनौली शुगर मिल से दो, शीतला खेड़ा और शेखपुरा से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है.
मुजफ्फराबाद के खुजनावर से एक जबकि मुजफ्फराबाद से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है वही रामपुर मनिहारान अंबेटा चांद और शिवपुरी से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
सढौली कदीम केदारकी और नकुड के जयपुर से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है.
अन्य स्थानों में कैथल हरियाणा से एक जबकि दिल्ली से आए 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है. वही नसरुल्लागंड, कोटला चुनेहती खडखड़ी और चरथावल से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है.




Add Comment