नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा का आज दूसरा और अंतिम दिन है. डोनाल्ड ट्रंप ने खुले मंच से भारत भारतीयों और मोदी की मुक्त कंठ से तारीफ की. मोटेरा स्टेडियम में तकरीबन सवा लाख लोगों को संबोधित करते हुए कल ट्रंप भारत के कल्चर और मोदी के प्रति अपने प्रेम को कहते नहीं थक रहे थे. सवा लाख लोग तालियां बजाकर अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद और ट्रंप को नमस्ते कर रहे थे.
दो दिवसीय यात्रा के दौरान ट्रंप ने विभिन्न तरीकों से भारत को जानने की कोशिश की और अपनी राय प्रकट की. जानने की कोशिश भारत के लोग भी कर रहे थे लेकिन यह कोशिश जानकर आप हैरान रह जाएंगे. आइए जान लेते हैं कि भारत की ओर से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया? लोगों ने ट्रंप को बिल्कुल सर्च नहीं किया. सोशल मीडिया पर ट्रंप की पत्नी मेलानिया की उम्र व बेटी इवांका को लेकर जवाब ढूंढ रहा था इंडिया. जानिए इंटरनेट पर क्या क्या ढूंढ़ रहा था इंडिया…
- डोनाल्ड ट्रंप की बेटी का नाम
- डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी का नाम
- ट्रंप की पत्नियां
- इवांका की कितनी है उम्र
- मेलानिया कितने साल की हैं, कितनी बड़ी हैं इवांका से
- ट्रंप कितने बड़े हैं मेलानिया से

Add Comment