न्यूज़

जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट को लेकर गृहमंत्री का पुतला फूंका

जेएनयू में हुई छात्रों के साथ हिंसा के विरोध में मंगलवार को डीके कॉलेज में एनएसयूआई व सीआरजेडी के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य गेट पर गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतल दहन के दौरान छात्रों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसका नेतृत्व एनएसयूआई के छात्र नेता रणविजय सिंह ने किया।

छात्र नेताओं ने कहा कि जब जेएनयू में गुंडे उत्पात मचा रहे थे तो पुलिस मूक दर्शक बन तमाशाबीन बनी हुई थी। इससे साफ जाहिर होता है कि यह सब कुछ सरकार के इसारे पर किया गया। केन्द्र सरकार छात्रों की आवाज को दबाना चाहती है। फीस बढ़ोतरी का विरोध कर रहे छात्रों के साथ मारपीट करना शर्मनाक है। छात्रों ने जेएनयू में मारपीट की घटना पर सरकार और वीसी को जिम्मेवार ठहराया। मौके पर राजद छात्र नेता छोटू यादव, रंजन ओझा, कृष्णा गुप्ता, पुरूषोत्तम उपाध्याय, विश्वजीत सिंह, ऋषिकेश कुमार, राजू खान, अभिषेक पाठक, धनंजय कुमार, सूरज, आनंद, अशोक, ओम प्रकाश, रईस, विशाल, तवरेज, उमेश, अस्बाक, सुनील सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।