जयपुर/सीकर. यदि जज्बा हो और कुछ कर गुजरने की चाहत हो तो कोई भी मंज़िल मुश्किल नहीं होती, कोई भी उम्र आपकी राह में दीवार बनकर नही खड़ी हो सकती.
ऊपर की सभी लाईनों को सिद्ध किया है राजस्थान की एक उम्र दराज़ महिला ने. 100 वर्ष पूरे करने से महज़ 3 कदम(वर्ष) दूर विद्या देवी ने इतिहास रचा है. 97 साल की उम्र में विद्या देवी ने सीकर से सरपंच का चुनाव जीतकर एक अनोखा कीर्तिमान बनाया है.
विद्या देवी संभवतः 97 साल की उम्र में सरपंच के पद पर निर्वाचित होने वाली पहली महिला हैं. सरपंच बनने के बाद से ही उनके क्षेत्र में खुशी की लहर है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.
Add Comment