एक्सक्लूसिव

इस पुलिस वाले के लिए तालियां तब तक बजनी चाहिए मित्रों, जब तक इसकी गूंज उनतक न पहुंच जाए, जानिए पूरा मामला..

हैदराबाद. ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने ऐसा काम कर दिया है जिसके लिए तालियां तब तक बजनी चाहिए जब तक उसकी गूंज जी. बाबजी तक ना पहुंच जाए. आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा. जी बाबजी वह नाम है जिसको आज पूरा देश सलाम ठोक रहा है.
दरअसल, ट्रैफिक पुलिस से जुड़ी यह घटना सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है. ट्रैफिक पुलिस के जवान जी बाबजी सड़क पर दौड़ रहे हैं और उनके पीछे-पीछे एक एंबुलेंस चल रही है. ट्रैफिक का जवान लगातार ट्रैफिक में फंसी गाड़ियों को हटाते जा रहा है और अपने पीछे चल रही एंबुलेंस के लिए रास्ता बना रहा है.
हैदराबाद पुलिस ने इस पूरी वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और कांस्टेबल की तारीफ की है.

घटना 2 नवंबर शाम की है. ट्रैफिक पुलिस के जवान जी. बावजी की ड्यूटी हैदराबाद के एबिड्स इलाके में लगी थी. शाम होते-होते सड़क पर ट्रैफिक बढ़ गया. तभी पीछे से एक एंबुलेंस आई जिसमें एक मरीज था. एंबुलेंस सायरन दे रही थी लेकिन ट्रैफिक के कारण एंबुलेंस को निकाल पाना संभव नहीं हो पा रहा था. ट्रैफिक के जवान बाबजी ने एंबुलेंस के ड्राइवर से कहा कि वे आगे बढ़ते जाएंगे, ट्रैफिक हटाएंगे और एंबुलेंस को उनके पीछे-पीछे उसी रास्ते पर चलाना है. ऐसा ही हुआ कांस्टेबल बाबजी ऑटो, कार, सबको व्यक्तिगत रूप से बोलकर रास्ते से हटाते गए और तब तक नहीं रुके जब तक एंबुलेंस को ट्रैफिक क्लियर नहीं मिला. जी. बाबजी ने एबिड्स से लेकर कोटि रूट तक दौड़ लगाई.
ट्रैफिक कांस्टेबल जी बावजी की इंसानियत के इस कारनामे को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से उनकी खूब तारीफ हो रही है. दरअसल, एंबुलेंस के अंदर बैठे मरीज के रिश्तेदार ने बाबजी के दौड़ते समय उनका वीडियो बना लिया और उसको सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. बिना रिश्ते के इंसानियत का रिश्ता निभाना मिसाल बन गया. हैदराबाद सिटी पुलिस ने बाबजी की तारीफ करते हुए लिखा,

“हर कदम पर लोगों के लिए,

आपकी सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है.”

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध