सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. जिले में कोविड-19 मामलों पर रिकॉर्ड पकड़ बन गई है. पिछले तकरीबन 15 दिन से कोरोना का ग्राफ लगातार निचले स्तर पर है. अगस्त और सितंबर के महीने में कहर बरपाने वाला कोरोना अक्टूबर में वेंटिलेटर पर दिखाई दे रहा है.
रविवार को कोविड-19 के केवल 4 मामले सामने आए जिसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7581 हो गयी है. जिले में मरीज़ों की रिकवरी दर बढ़ी है पिछले 24 घंटे में 74 लोगों ने महामारी को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली. कोरोना को मात देने वालों को संख्या बढ़कर 7014 पहुंच गयी है. वहीं कोरोना से 116 लोगों की मौत जिले में दर्ज की गई है.

Add Comment