जेनएक्स मीडिया प्रोडक्शन से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शिल्पी त्यागी की हिंदी फिल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड के नैनीताल में चल रही है. एक युवा का आतंकवादी बनना और फिर मन परिवर्तन होकर इस रास्ते से अपने को अलग करके मुख्य धारा में आने की कश्मकश पर आधारित है बी के फिल्म्स की “भ्रांत”.
फ़िल्म की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड के नैनीताल समेत आसपास के इलाको में चल रही है. फिल्म , शिल्पी त्यागी व राजवीर सिंह के चलते आकृषण का केंद्र बनी हुई है. शिल्पी त्यागी के दमदार किरदार और अन्य कलाकारों के बेतरीन अभिनय के चलते फ़िल्म का सफल होना तय माना जा रहा है.
जेनेक्स मीडिया के सैम स्टीफन ने बताया कि ” मिस इंडिया फोटोजेनिक किताब से नवाजी गई शिल्पी त्यागी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं. शिल्पी ने डैन गैलक्सी सेटअप बॉक्स , मार्शल सिक्युरिटी सहित कई ऐड शूट किये हैं. इतना ही नहीं शिल्पी दिल्ली मुंबई में भी कई प्रोजेक्ट कर चुकी हैं.
सोशल मीडिया की दबंग डॉली यानी शिल्पी त्यागी की सोशल मीडिया में भी खासी प्रसिद्धि है. सोशल इश्यूज पर उनके वीडियोज़ और विचार देखने और सुनने योग्य होते हैं.अब वह फिल्म “भ्रांत ” में अभिनए का जलवा दिखा रही हैं.
शिल्पी त्यागी के अलावा फिल्म में चर्चा का विषय राजवीर सिंह जो कि शुशांत सिंह राजपूत के जीवन से प्रेरित फिल्म भ्रांत में मुख्य भूमिका में है ,और काफी चर्चित हैं. इस फिल्म में राजवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं.
फिल्म का निर्देशन प्रताप दत्ता और आनंद मिश्रा कर रहे हैं. कोरिओग्राफर देव जोशी हैं और संगीत दिया है संजय कुमार ने.
नैनीताल के अलावा फिल्म की शूटिंग हल्द्वानी और सितारगंज में भी की जा रही है.

Add Comment