भागलपुर. बिहार में एक शिक्षक की करतूत सामने आई है. मनचले शिक्षक ने सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ गंदा काम किया. मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
भागलपुर में शिक्षक ने पवित्र रिश्ते पर पानी फेरते हुए सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को गर्भवती कर दिया. अब छात्रा 5 माह की गर्भवती है. मामले का पता तब चला जब अचानक तबियत खराब होने पर छात्रा की मां उसको लेकर अस्पताल पहुंची. इलाज के दौरान जांच में पता चला कि नबालिग छात्रा पांच माह की गर्भवती है. इसपर छात्रा की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के बारे में जानकारी देते हुए मां ने कहा कि उसकी बेटी सातवीं कक्षा की छात्रा है, वह मंदबुद्धि है. पिछले आठ महीने से मेरी बेटी आरोपी शिक्षक से ट्यूशन पढ़ती थी. पिछले कुछ दिन से तबीयत खराब रहने पर अस्पताल लायी, इलाज के दौरान पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती है. इस संबंध में मां ने बेटी से जानकारी मांगी तो उसने बताया कि आरोपी शिक्षक सभी बच्चों को नीचे पढ़ाता था और मुझे छत पर ले जाकर पढ़ाता था, इसी दौरान गलत काम करता था. पूरे मामले पर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Add Comment