एक्सक्लूसिव • टॉप न्यूज़

STING : भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ममता के मंत्री, पत्रकार उमेश कुमार का बड़ा स्टिंग,भाजपा ने खोला मोर्चा,

कोलकाता. पत्रकार उमेश कुमार का स्टिंग ऑपरेशन एक बार फिर चर्चा में है. उत्तराखंड में अपने स्टिंग से बड़ा उलटफेर करने वाले उमेश कुमार ने अब पश्चिम बंगाल की ममता सरकार को हिला दिया है. उमेश कुमार के बंगला भारत न्यूज़ चैनल ने पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के भ्रष्ट मन्त्रियों का स्टिंग किया, जिसका मौके की तलाश में लगी भाजपा ने खूब फायदा उठाने की कोशिश की. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और पूर्व रेल मंत्री मुकुल राय ने पूरे स्टिंग को लेकर प्रेस से वार्ता की.
मीडिया से मुखातिब होते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश ने ममता सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों की सीबीआई जांच करवाने की बात कही. विजयवर्गीय ने ममता सरकार पर पत्रकारों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि ममता सरकार पत्रकारों पर न केवल झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है बल्कि उनकी एसआईटी जांच करा रही है. विजयवर्गीय ने आगे कहा कि ममता सरकार में भ्रष्ट मंत्री खुलेआम रिश्वत लेते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन ममता सरकार अपने इन मंत्रियों पर कोई भी कार्यवाही नही कर रही. उन्होंने ममता बनर्जी से भ्रष्ट मंत्रियों के इस्तीफे लेने की मांग की और कहा कि अगर प्रकरण में कोई भी शक हो तो इसे सीबीआई को सौंप दें. उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि, हम ममता सरकार को एक सप्ताह का समय देते हैं कि वह अपने इन भ्रष्ट मंत्रियों के इस्तीफे मंगाए और इनकी सीबीआई जांच कराए नही तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.”

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध