Lucknow. कोरोना वायरस के चलते अर्थव्यवस्था लड़खड़ा जाने की सबसे बड़ी क्षति प्रवासी मजदूरों को हुई है. जो प्रवासी मजदूर दूसरे क्षेत्रों में काम करने के लिए गए हुए थे उनके आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया जिसके चलते लगातार प्रवासी मजदूर पैदल अपने घरों को जा रहे थे. प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के सामूहिक प्रयास से सभी मजदूरों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं. श्रमिकों की संख्या अधिक है ऐसे में समय लग रहा है जिससे प्रवासी मजदूरों का सब्र जवाब दे दे रहा है.
औरैया में सड़क हादसे से दुखी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी मजदूरों से भावुक अपील की. उन्होंने कहा कि, वे ( मजदूर) अपना और अपने परिवार को जोखिम में डालकर पैदल अथवा अवैध असुरक्षित वाहन से घर के लिए यात्रा न करें. उन्होंने कहा प्रदेश सरकार सभी नागरिकों की सुरक्षित सम्मानजनक वापसी के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करा रही है.
औरैया हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने बॉर्डर क्षेत्र के हर जिले में जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 बस रखने के आदेश पहले ही जारी कर दिए हैं और प्रवासी जनों को बस से भेजने की धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को आदेश दिया है कि बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करें.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर प्रवासी जनों के भोजन पानी उपलब्ध कराने के और स्क्रीनिंग करते हुए सुरक्षित व सम्मानजनक ढंग से उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश भी जारी किए हैं. राज्य सरकार पहले से ही प्रवासी कामगारों मजदूरों को ट्रेन से प्रदेश में निशुल्क वापस ला रही है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना दिक्कत के श्रमिकों को घर वापसी लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है इस विषय पर कोई भी लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:




Add Comment