प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अपनी पहली रैली को संबोधित करेंगे. पीएम आज तीन रैलियों के जरिए भाजपा का प्रसार प्रचार का बिगुल बजाएंगे. सासाराम से लेकर भागलपुर तक आयोजित होने वाली पीएम की रैली से पहले बिहार पुलिस मुख्यालय राज्य में हाई अलर्ट जारी कर चुका है. ऐसे में प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसपीजी संभाल रही है.
पीएम की रैली में सबसे खास बात है कि जो सुरक्षा चक्र पीएम मोदी के लिए बनाया गया है वह पहली बार दिखाई देगा. रैली के दौरान पहली बार हेल्थ घेरा लगाया जाएगा.
क्या होता है हेल्थ घेरा
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में कोरोनावायरस से बचाव के लिए हेल्थ घेरा लगाया जाएगा. हेल्थ सुरक्षा घेरे के जिम्मेदारी के दौरान पीएम रैली में आने वाले लोगों का तापमान जांचने से लेकर सैनिटाइजेशन तक का इंतजाम होगा. जानकारी के मुताबिक रैली में आने वाले लोगों के माथे से 10 सेंटीमीटर की दूरी पर थर्मल स्कैनिंग डिवाइस को रखकर जांच की जाएगी. रैली में आने वाले जिन लोगों का तापमान 98.6 से नीचे रहेगा केवल वही लोग रैली स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे. डिवाइस के पास ही लोगों का हाथ सैनिटाइज कराया जाएगा. इसके अलावा भी प्रधानमंत्री के आसपास पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. पीएम जहां जहां जाएंगे उन स्थानों पर सैनिटेशन का काम होगा. कोरोना से बचाव को लेकर मंच पर भी व्यवस्था बनाई गई है. मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और 2 अन्य नेता भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ शामिल हो सकेंगे.

Add Comment