सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. महिलाओं में जागृति कानूनन सुरक्षा और ताकत देने के मकसद से प्रदेश भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अध्याय और जोड़ दिया पूरे राज्य के 1535 थानों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साथ महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,
“पुलिस समाज की दृष्टि में सबसे पहले आती है. पिछले 07 दिनों से मिशन शक्ति कार्यक्रम कई स्तर पर हुआ है. मुझे यह कार्यक्रम बलरामपुर से प्रारम्भ करने का अवसर प्राप्त हुए था. निरन्तर 07 दिनों से यह कार्यक्रम चल रहा है. यह कार्यक्रम अलग-अलग रेंज जोन स्तर पर अलग-अलग संगठन या संस्थाओं से जुडे हुए महिला के सम्मान की रक्षा के लिये है. पिछले एक सप्ताह के अन्दर परिवर्तन देखने को मिला है. समाज को देखने के लिए सकारात्मक शक्ति जब तक नही आएगी तब तक एक शक्ति नही मिलेगी.”
महिला हेल्प डेस्क का ऑनलाइन लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा
“24 करोड़ लोगों के लिए मिशन शक्ति अभियान में महिला हेल्प डेस्क कार्यक्रम के शुभारम्भ में प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ करते हुए मुझे खुशी है. महिला हेल्प डेस्क महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए किया गया. यह एक अभियान है.”
महिलाओं पर कुदृष्टि डालने वालों पर गरजते हुए मुख्यमंत्री ने कहा
“जो लोग महिला या नारी शक्ति को गलत नजर से देखते थे उन्हे कटघरे में जाना होगा. महिला या बालिका अपराधों में संलप्ति न्यायालय में सजा का जो नियम है उसमें आजीवन कारावास या अन्य जो भी होगा किया जायेगा. समाज का हर एक वर्ग सकारात्मक दृष्टिकोण रखें. हम हर बेटी बहन को सम्मान के लिए न्याय दिलाएंगे. हम हर क्षेत्र में उन्हे न्याय दिलाएंगे.”
9 दिन में विभागों द्वारा हुए कार्यक्रम की जानकारी मांगते हुए सीएम ने कहा
” यह कार्यक्रम एकांकी नही है. महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन से जुड़े है. महिला हेल्प डेस्क में कम्प्यूटर, स्टेशनरी, शुद्ध पेयजल, प्रशिक्षित महिला अधिकारी अथवा कर्मचारी होने चाहिए. जितनी भी शासन स्तर पर हेल्पलाईन है इन सबका भी उल्लेख होना चाहिए. गलत फोन करने पर दण्ड का भी प्राविधान होना चाहिए. समाज की विभिन्न महिलाओं ने योगदान दिया है. महिलाओं के सम्मान के प्रश्न खडे हो रहें है हम इसको दूर करने में सफल होंगें. मैं सबको हृदय से धन्यवाद देता हूं. प्रत्येक बहन बेटी के मन में नारी सम्मान सुरक्षा एवं स्वावलंबन की और से मैं सबको आश्वस्त करता हूं.”
सहारनपुर में मंडलायुक्त ने किया महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण
सहारनपुर के सदर बाजार थाने में महिला हेल्प डेस्क के लोकार्पण के अवसर पर मण्डलायुक्त संजय कुमार ने कहा
“घर के भीतर से लेकर घर के बाहर तक महिलाओं को आज भी तरह-तरह के अपराधों का सामना करना पड़ता है. हालांकि कानून अब हमारे साथ पहले की तुलना में ज्यादा मजबूती से खड़ा है, फिर भी ज्यादातर मामलों में महिलाएं व परिवार के लोग चुप्पी साध लेते हैं. यही वजह है कि सामाजिक प्रतिष्ठा के नाम पर ज्यादातर मामले दर्ज ही नहीं हो पाते हैं. महिलाओं को समान दर्जा और सुरक्षित माहौल देने के लिए जरूरी है कि छोटी उम्र से ही लड़का हो या लड़की उनके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाए. यदि किसी महिला के साथ कोई घटना होती है तो परिवार को उसका साथ देना चाहिए ताकि वह खुलकर अपनी समस्या को उनके सामने रख सकें.”
जनपद के 22 थानों में हेल्पडेस्क
सहारनपुर के थानों में 22 महिला हेल्प डेस्क बनाई गयी है. महिला सशक्तिकरण में भाग लेने वाली 22 महिलाओं को मण्डलायुक्त संजय कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल और जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सम्मानित किया.
मंडलायुक्त, डीआईजी और जिलाधिकारी से सम्मानित होने वालों में आशा जैन, सुषमा बजाज, रशिम टेरेसा, डा0 नैना मिगलानी, डा0 नूतन उपाध्याय, डा0 नीलू राणा, भावना तोमर, रूकसार, आकाशा लाम्बा, प्रीति पंवार, रिदम गुप्ता, दीपा, बलविन्दर कौर, अलका भारद्वाज, निभा बक्शी, संतोष वर्मा, रेखा कुमार, अंकित सैनी, राखी, ऋतु सिंघलख् इन्द्रा भल्ला तथा शोभा चैधरी शामिल थीं.
समारोह में ये रहे मौजूद
इस मौके पर महापौर संजीव वालिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ0 एस0 चन्नप्पा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिलाध्यक्ष भाजपा महेन्द्र सैनी आदि उपस्थित रहे.
महिला थाने में हेल्प डेस्क का एसपी सिटी ने किया शुभारंभ
महिला थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक नगर विनीत भटनागर ने किया. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातयात प्रेमचंद, सहायक पुलिस अधीक्षक सदर तथा पुलिस लाईन, सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इस अवसर पर श्रीमती सुचिता चैधारी, रेनू, दीप्ति चैधारी तथा हर्षी आदि मौजूद रही.

Add Comment