मध्य प्रदेश के विदिशा में शर्मनाक घटना सामने आई है. पुलिस ने दो पत्नियों के साथ यौन संबंध बनाने और फिर उसकी वीडियो को बेचने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने खुलासा किया है कि आरोपी डेटिंग एप्स पर ऑनलाइन लाइव सेक्स दिखाता था. ऐसा वह पैसे कमाने की चाहत के चलते करता था. कभी पत्नी ने विरोध किया तो डरा धमका और बोलती बंद कर देता था. पुलिस को पूरे मामले में और भी जानकारी मिली है जो दांत तले उंगली दबाने को मजबूर कर देती हैं.
यह है मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चोरी छुपे दो शादियां की हुई थी. आरोपी डेटिंग एप्स पर प्रोफाइल बनाता था. ऐसे लोग जो उसकी डीपी को लाइक करते थे, उन लोगों को लाइव सेक्स का ऑफर करता था. इतना ही नहीं पूरी रेट लिस्ट होती थी जिसमें चेहरा दिखाते हुए पोर्न वीडियो के अलग रेट चेहरा छुपाकर वीडियो स्ट्रीमिंग के अलग रेट. पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
दोनों पत्नी एक दूसरे से थी अनजान
पुलिस के मुताबिक दोनों पत्नियां एक दूसरे से अनजान थी. आरोपी की एक पत्नी बेंगलुरु से थी जो उससे सोशल मीडिया पर मिली थी. दोनों ने शादी की जिसके बाद वह प्रेग्नेंट है जबकि दूसरी पत्नी उत्तर प्रदेश की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाबा की भक्त थी. आरोपी ने उससे शादी करने के लिए उसी बाबा का भक्त होने का नाटक किया था ताकि वह उस महिला को अपने जाल में फंसा सकें.
दूसरी पत्नी की शिकायत पर हुआ खुलासा
आरोपी की उत्तर प्रदेश की रहने वाली दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति उसे टॉर्चर करता था, धमकियां देता था. पैसे लेकर दोनों के संबंधों को डिजिटली लोगों को दिखाता था. दूसरी पत्नी के आरोप के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, अश्लीलता फैलाने और किसी व्यक्ति की निजता का उल्लंघन करने के चार्ज लगाया है.
बेहद शातिर है आरोपी
पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी की पहली पत्नी की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. दसवीं तक पढ़ें आरोपी को टेक्निकली बहुत जानकारी है. उसने पोर्न वीडियो शेयर करके काफी पैसे इकट्ठे किए हैं. कई बैंकों की डिटेल्स आरोपी के पास से मिली है. इतना ही नहीं कई लाख के गहने फोन भी पुलिस ने ज़ब्त किए है. आरोपी ने अगस्त के महीने में भी एक बैंक के अकाउंट खोला जिसमें ₹600000 मिले हैं. तीन से ₹4000 प्रतिदिन कमाने की बात भी सामने आई है.पुलिस और भी जानकारियां आरोपी से खंगालने की कोशिश में लगी है.

Add Comment