वर्ष 2021 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों समेत शिक्षकों के लिए सरकार ने 25 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं. महत्वपूर्ण बात यह है कि इन 25 सरकारी छुट्टियों में 7 छुट्टियां ऐसी हैं जो शनिवार और रविवार को पड़ रही है जबकि आठ छुट्टियां सोमवार या शुक्रवार को पड़ रही है.
कब मिलेगी छुट्टी
महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में वर्ष 2020 की तरह 2021 में भी राज्य कर्मचारियों को छुट्टियां तो उतनी ही मिलेंगी लेकिन शनिवार और रविवार को सात छुट्टियां होने के कारण इस बार कम छुट्टियों से ही कर्मचारियों को काम चलाना पड़ेगा. यह भी महत्वपूर्ण है कि जून और सितंबर के अलावा सभी महीनों में 1 से 4 दिन तक छुट्टियां मिलेंगी.
रविवार को हैं चार बड़े त्यौहार
सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जो छुट्टियां मिली हैं उनमें 28 मार्च को होलिका दहन, 25 अप्रैल को महावीर जयंती, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 22 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टियां रविवार के दिन हो रही है. नवमी और विजयदशमी का त्यौहार गुरुवार और शुक्रवार को पड़ने के कारण दशहरा पर 4 दिन की छुट्टियां मिलेंगी. इसके अलावा माना जा रहा है सरकार महापुरुषों की जयंती और शहीद दिवस पर अवकाश घोषित कर सकती है.
यह है 25 छुट्टियां
26 जनवरी: स्वतंत्रता दिवस
26 फरवरी: मो हजरत अली जन्मदिवस
11 मार्च: महाशिवरात्रि
28 मार्च: होलिका दहन
29 मार्च: होली
2 अप्रैल: गुड फ्राईडे
14 अप्रैल: डॉ भीमराव अंबेडकर का जन्मदिवस
21 अप्रैल: रामनवरी
25 अप्रैल: महावीर जयंती
14 मई: ईद उल फितर
26 मई: बुद्ध पूर्णिमा
21 जुलाई: ईदुज्जुहा
15 अगस्त: रविवार
19 अगस्त: मोहर्रम
22 अगस्त: रक्षाबंधन
30 अगस्त: जन्माष्टमी
2 अक्टूबर: गांधी जयंती
14 अक्टूबर: महानवमी
15 अक्टूबर: दशहरा
19 अक्टूबर: बारावफात
4 नवंबर: दीपावली
5 नवंबर: गोर्वधन पूजा
6 नवंबर: भैयादूज-चित्रगुप्त
19 नवंबर: गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर: क्रिसमस डे

Add Comment