लखनऊ/ उत्तर प्रदेश. कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे कल पुलिस एनकाउंटर में सुबह मारा गया. 5 लाख के इनामी विकास दूबे को ढेर करने के बाद माना जा रहा है कि सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेश के और वांटेड अपराधियों पर शिकंजा कसने के मूड में है. इसके लिए बकायदा उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरब से लेकर पश्चिम तक कई अपराधियों की सूची भी तैयार कर ली है. जानिए कुख्यात अपराधियों के वे नाम जो विकास दुबे के समान ही प्रदेश में दबदबा रखते हैं.
अनिल दुजाना : अनिल दुजाना के नाम से मशहूर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा के इलाकों में अपराध की दुनिया में बड़ा नाम रखने वाले अनिल नागर का दबदबा है. नोएडा में अपराध कर दिल्ली भाग जाने के चलते अनिल दुजाना का अपराध बढ़ता गया. दरअसल अनिल दुजाना ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव का रहने वाला है जिस पर हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, बलवा, रंगदारी, अपहरण, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और एनएसए जैसे 50 मुकदमे दर्ज हैं. फिलहाल अनिल दुजाना उत्तर प्रदेश की जेल में बंद है. नोएडा और गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डरों समेत उद्यमियों से रंगदारी वसूल करने के लिए अनिल दुजाना काफी कुख्यात है.
शहाबुद्दीन- गाजीपुर का रहने वाले शहाबुद्दीन पर सीबीआई ने 200000 का इनाम रखा है प्रदेश के चर्चित कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल शहाबुद्दीन के बारे में कहा जाता है कि यह दाऊद इब्राहिम के गैंग में शामिल हो गया है.
अतौर्हमान : अतौर्हमान उर्फ सिकंदर पूर्वांचल का मोस्ट वांटेड अपराधी है. जानकारी के मुताबिक यूपी के माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी सिकंदर पर सीबीआई ने 200000 रुपये का इनाम रखा है. सिकंदर अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. सिकंदर पर 2005 में बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल होने का आरोप है.
गौरी यादव : उत्तर प्रदेश पुलिस के वांटेड की सूची में तीसरे नंबर पर गौरी यादव का नाम आता है जिस पर 100000 रुपये का इनाम रखा गया है. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर एक समय गौरी यादव ने अपना साम्राज्य फैला रखा था. गौरी यादव को लवलेश कौली गैंग का माना जाता है. यह गैंग बीहड़ इलाकों में अपराध को अंजाम देता था.
इनके अलावा और भी कई मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची यूपी पुलिस की है जिनमें हरीश, शिवा, आफताब आलम जैसे बड़े अपराधियों के नाम भी हैं.

Add Comment