अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो यह खबर आपको जरुर पढ़ लेना चाहिए. हर दिन बैंक फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं जिसे लेकर स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को सावधान किया है.
दरअसल, स्टेट बैंक के इस चेतावनी के पीछे साइबर फ्रॉड है क्योंकि साइबर फ्रॉड करने वाले लोग नए-नए तरीकों से ठगी करने में लगे हुए हैं. बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है. स्टेट बैंक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने करोड़ों ग्राहकों से अलर्ट रहने की अपील की है. बैंक ने यह जानकारी दी है कि वह अपने ग्राहकों को को ईमेल भेजने का काम नहीं करता.
क्या कहा है बैंक ने
स्टेट बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि ग्राहकों को फेक ईमेल भेजने का काम किया जा रहा है. इन ईमेल का स्टेट बैंक से कोई संबंध नहीं है. ग्राहक ईमेल से बचें और उसे ओपन नहीं करें. आगे बैंक ने कहा है कि ग्राहकों से अनुरोध है कि वह सोशल मीडिया पर सावधान रहें. किसी भी भ्रामक और फर्जी संदेश के झांसे में ना आएं. यदि आपने इसका ध्यान नहीं रखा तो आपके बैंक खाते को फ्रॉड खाली कर देंगे.
फर्जी वेबसाइट से बड़ा खतरा
इससे पहले स्टेट बैंक ने फर्जी वेबसाइट को लेकर भी ग्राहकों को आगाह किया था. बैंक की ओर से कहा गया था कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को ऐसे संदेशों को इग्नोर कर देना चाहिए जो उन्हें इस वेबसाइट पर पासवर्ड और अकाउंट से जुड़े जानकारी अपडेट करने की बात कह रहे हैं.
पर्सनल डीटेल्स न करें किसी से साझा
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों से अपनी पर्सनल डिटेल्स शेयर करने से बचने की सलाह दी है. बैंक ने कहा है यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी राशि पर फ्रॉड की नजर पड़ जाएगी और आपका खाता खाली हो जाएगा. बैंक ने ग्राहकों से अपना एटीएम पिन, कार्ड नंबर, अकाउंट नंबर और ओटीपी को भी किसी के साथ शेयर करने की भूल ना करने की सलाह दी है. बैंक ने कहा है कि बैंक किसी से भी ओटीपी और एटीएम पिन की जानकारी नहीं मांगता. ऐसे में ग्राहकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है.


Add Comment