देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 68वीं बार रविवार (30 अगस्त) की सुबह 11 बजे रेडिया पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश की जनता के साथ अपने विचार साझा करेंगे. 68वीं कड़ी के मासिक रेडिया कार्यक्रम ‘मन की बात’ संबोधन को आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले 26 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश की जनता को संबोधित कर चुके हैं.
पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम नरेंद्र ने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी भी दी है. ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी लोगों के साथ संवाद करते हैं. इसके साथ ही अपने विचार भी साझा करते हैं. दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी के ‘मन की बात’ की यह 15वीं कड़ी होगी. पीएम मोदी कार्यक्रम के लिए लोगों से सुझाव मांगते हैं. वो लोगों की बातों को भी कार्यक्रम में शेयर करते हैं. इसके पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कार्यक्रम के लिए देश की जनता से सलाह मांगी थी.
प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को ‘मन की बात’
अगर आप ‘मन की बात’ कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग सुनना चाहते हैं तो www.pmindia.gov.in वेबसाइट पर जाकर सुन सकते हैं. पिछली बार प्रधानमंत्री ने 26 जुलाई को मन की बात कार्यक्रम में कारगिल विजय दिवस का जिक्र किया था. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान के नापाक मंसूबे का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. पीएम मोदी ने कोरोना संकट को लेकर भी जनता के साथ विचार साझा किए थे. बता दें पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ से देश को संबोधित करते हैं.(साभार)

Add Comment