मध्यप्रदेश में भाजपा नेता और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाण लड़कियों की शादी की उम्र में बदलाव के पक्षधर हैं और इसे कानूनी अमली जामा पहनाना चाहते है. शिवराज इस बाबत चर्चा कराना चाहते हैं.
फिलहाल लड़कियों की शादी की उम्र 18 है जिसे शिवराज चौहाण 21 साल कराना चाहते है. पक्ष की मंशा जानते ही विपक्ष सक्रिय हो गया. पूरे मामले पर कांग्रेस नेता ने विवादित बयान दे डाला.
राज्य में कांग्रेस के ब्यानबीर नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शादी की उम्र पर ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर आप माथा पकड़ लेंगे. अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने अपने विवादास्पद बयानों में एक कड़ी और जोड़ दी. सज्जन ने लड़कियों की शादी की उम्र में बदलाव को लेकर कहा कि जब लड़कियां 15 साल में ही बच्चे पैदा करने लायक हो जाती हैं और जब पहले से ही इसकी उम्र सीमा 18 साल तय है तो इसमें बदलाव की क्या जरूरत है?
बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सज्जन ने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार लड़कियों में 15 साल में बच्चे पैदा करने की क्षमता हो जाती है. तो शादी की उम्र में बदलाव करने का कोई मतलब नहीं है.
दरअसल, सज्जन ने यह प्रतिक्रिया मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सोमवार को दिए बयान पर दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि देश में बेटियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के लिए समाज में बहस होनी चाहिए. उन्होंने कहा था कि कई बार मुझे लगता है कि समाज में बहस होनी चाहिए कि बेटियों की शादी की उम्र 18 रहनी चाहिए या इसे बढ़ाकर 21 साल कर देना चाहिये. मैं इसे बहस का विषय बनाना चाहता हूं. प्रदेश सोचे, देश सोचे ताकि इस पर कोई फैसला किया जा सके.
ऐसा पहली बार नही है जब कांग्रेस ने सज्जन सिंह वर्मा ने कोई विवादित बयान दिया हो. इससे पहले भी उन्होंन कई बार विवाद बढ़ाने वाला बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने भाजपा नेताओं को कुत्ते जैसी मानसिकता वाला बताया था. जिसके बाद सज्जन के बयान पर भारी हंगामा हुआ था. कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और एमपी के मंत्री रामेश्वर वर्मा ने कहा था कि हां हम कुत्ते हैं. हम मध्य प्रदेश की जनता के वफादार कुत्ते हैं.




Add Comment