सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. तेज गति से आ रहे ट्रक को पुलिस ने रोका इससे नाराज ट्रक ड्राइवर में पुलिस वाले पर ही तलवार निकाल ली. मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई. बमुश्किल ट्रक ड्राइवर को पकड़ा गया और उसे थाने ले जाया गया जहां उसका चालान किया गया.
मामला घंटाघर के अति व्यस्ततम चौराहे का है जहां तेज गति से एक ट्रक चला रहा था गति को धीमी करने की बात कहने के लिए मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने उसको रोकने का इशारा दिया लेकिन ड्राइवर गाली देते हुए आगे बढ़ने लगा इस पर ट्रैफिक पुलिस ने जबरदस्ती ट्रक को रुकवाया जिससे नाराज होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए ट्रक ड्राइवर में ट्रैफिक पुलिस के सिपाही पर तलवार ताली झगड़ा बढ़ते देख घंटाघर चौक पर मौजूद सदर बाजार पुलिस ने दखल दिया और मामले को शांत कराया ट्रक ड्राइवर को पकड़कर थाने ले जाएगा जहां ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवर का ₹12500 का चालान कर कार्यवाही की. ट्रक चालक की इस हरकत की किसी ने मौके पर वीडियो बना ली और उसको वायरल कर दिया.

Add Comment