देश में एक से बड़े एक ठग बैठे हैं. आज जिस ठगी की बात हम कर रहे हैं उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. ठगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस स्थित कार्यालय जिसे मिनी पीएमओ भी कहा जाता है, उसकी कीमत लगा दी. ठगों ने मिनी पीएमओ की साढे 7 करोड रुपए कीमत रखी जिसका बकाएदे फोटो ओएलएक्स एक्स पर डाला हुआ था.
क्या है मामला
प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी स्थित संसदीय कार्यालय को बेचने का विज्ञापन बकायदा फोटो समेत जारी किया. यह विज्ञापन ऑनलाइन खरीद बिक्री की सुविधा देने वाली वेबसाइट OLX पर दिया गया था. हालांकि पुलिस ने इसे शरारती तत्वों की हरकत करार दिया और 4 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
OLX पर क्या है विज्ञापन
ठगों ने जो विज्ञापन OLX पर डाला था उसमें पीएम मोदी के नाम का बोर्ड भी है. ऑफिस के अंदर की जानकारी पार्किंग आदि के बारे में भी बताया गया है. डिटेल्स में हाउसेस एंड विला, 4 बैडरूम के साथ बिल्ट अप एरिया 6500वर्ग फुट, 2 मंजिल भवन और 2 कार पार्किंग के साथ नार्थ ईस्ट फेसिंग तक की जानकारी दी गई थी. अगर प्रोजेक्ट के नाम के जगह की बात करें तो वहां पीएमओ ऑफिस वाराणसी लिखा हुआ था. OLX पर डाले गए विज्ञापन में साढे सात करोड़ बिक्री कीमत बताई गई थी. इश्तिहार में विक्रेता के नाम की जगह लक्ष्मीकांत ओझा लिखा था.
विज्ञापन वायरल होते ही हरकत में आई स्थानीय पुलिस
ओएलएक्स पर प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय को बेचे जाने वाले विज्ञापन का सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई. चार लोगों को पुलिस ने पूरे मामले में उठाया है. पुलिस ने कहा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
क्या बोले एसएसपी पाठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय भेलुपर इलाके के जवाहर नगर कॉलोनी का इस्तिहार वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को बताते हुए बनारस के एसएसपी अमित पाठक ने जानकारी दी और कहा कि
“17 दिसंबर गुरुवार को हमारे संज्ञान में आया कि पीएम ऑफिस की फोटो ओएलएक्स वेबसाइट पर डाली गई है. इस बारे में तुरंत थाना भेलूपुर में एफआईआर दर्ज की गई. पूरे घटनाक्रम में शामिल 4 लोगों को पकड़ लिया गया है. जिस आदमी ने फोटो क्लिक करके ओ एल एक्स वेबसाइट पर डाली थी उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
मिनी पीएमओ के नाम से जाना जाता है ऑफिस
बनारस के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यालय रविंद्र पुरी स्थित संसदीय कार्यालय में हुआ करता था जिसे मिनी पीएमओ के नाम से लोग जानने लगे थे. प्रतिनिधियों के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाता है. रविंद्रपुरी कार्यालय की लीज खत्म होने के बाद जवाहर नगर में 18 फरवरी 2020 से नया ऑफिस बनाया. हाल ही में पीएम मोदी ने बनारस का दौरा भी किया था.

Add Comment