नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते 25 मार्च से ही बंदी चल रही है. अभी तक 4 चरणों में लॉक डाउन किया जा चूका है. चौथा चरण 31 मई तक जारी रहेगा. चार चरणों के लॉक डाउन के बाद भी कोरोनावायरस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं. रोज नए पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं जो पहले की तुलना में अधिक हैं. अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोविड-19 के 6387 नए मामले सामने आए जिसमें 170 लोगों की मौत हो गई.
देश में वर्तमान में डेढ़ लाख से ऊपर कोरोनावायरस के मरीज पहुंच गए हैं. लगभग 83000 लोगों का उपचार हो रहा है जबकि 64 हजार के करीब मरीज ठीक भी हो गए हैं.
ऐसे में संभावना जताई जा रही है की लॉक डाउन 5.0 जीरो लाया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही है. माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री बड़ी घोषणा कर सकते हैं.
लॉक डाउन 5.0 की चर्चा के बीच इसके स्वरूप को लेकर भी कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं. विद्वानों का मानना है कि कोरोना वायरस के कारण देश की आर्थिक स्थिति बे पटरी हो गई है जिसे पटरी पर लाने के लिए चौथे चरण में भारत सरकार और राज्य सरकारों ने अपने स्तर से कई मामलों में छूट दी है. सरकार पांचवें चरण के लॉक डाउन में छूट को और बढ़ा सकती है. लेकिन जहां पर कोरोना वायरस का प्रभाव अधिक है उन शहरों में छूट की संभावना ना के बराबर ही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे, ठाणे, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और कोलकाता में छूट मिलने की संभावना कम है. इसका कारण इन शहरों में कोरोना के मामलों का तेजी से बढ़ना है. देश की टोटल संक्रमितों की संख्या के लगभग 70% केस इन्हीं बड़े शहरों से हैं.
यह मिल सकती है छूट
# लॉक डाउन 5.0 लगने के बाद देशभर में बंद पड़े सभी धार्मिक स्थलों को सरकार पाबंदियों के साथ खोल सकती है. धार्मिक स्थलों में भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की बाध्यता रहेगी.
# सरकार एक शहर से दूसरे शहर में आने जाने के लिए बस और शहर के अंदर और ऑटो सेवाओं को भी बहाल कर सकती है क्योंकि ट्रांसपोर्ट की स्थिति लॉक डाउन के कारण बहुत खराब हो चुकी है.
# खबरों के मुताबिक सैलून और जिम भी खोले जा सकते हैं लेकिन कंटेनमेंट जोन में सभी प्रतिबंध जारी रहेंगे और वहां कुछ भी खोलने की अनुमति नहीं होगी.
# पांचवें चरण में भी स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी को खोलने की अनुमति नहीं होगी.
# शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स पूर्व की तरह ही बंद रखे जाएंगे.
लॉक डाउन 5.0 के अंतिम स्वरूप और इसकी घोषणा केंद्र सरकार के हाथ में है लेकिन परिस्थितियां लॉक डाउन 5.0 के लगने की और संकेत दे रही हैं वर्तमान परिस्थितियों के मुताबिक इसकी संभावना अधिक है.


Add Comment