टॉप न्यूज़

भारत बंद : किसानों के आंदोलन के चलते अलर्ट पर देश, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइज़री

नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में किसानों का आंदोलन आज देखने को मिल रहा है. देश के अलग-अलग राज्यों से आंदोलन के समर्थन में गैर भाजपा सरकारों ने बंद को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं भाजपा नीत सरकारों में बंद का मिलाजुला असर दिखाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश में कई नेताओं के नजरबंद किए जाने की सूचना है. किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसको देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है. सोमवार को शाम गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्यों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर मजबूती से निगरानी करने को कहा है.

क्या कहा गृह मंत्रालय ने

गृह मंत्रालय अपनी एडवाइजरी में राज्य सरकारों से कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करें कि बंद के दौरान सार्वजनिक संपत्ति का किसी तरह का नुकसान ना हो. इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने सभी सरकारों को निर्देश दिया है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव उपाय करें और प्रोटोकॉल का पालन करवाएं.

गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि

“अगर कोई भी राजनीतिक दल लोकतांत्रिक तरीके से भारत बंद में शामिल होता है और विरोध प्रदर्शन करता है तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन प्रदर्शन में हिंसा के लिए कोई भी जगह नहीं होनी चाहिए. कई पार्टियां किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं. इसलिए मेरा किसानों से आग्रह है कि वह इस राजनीतिक चाल को समझें और साजिश का पर्दाफाश करें.”

किसान संगठनों ने क्या कहा है?

इससे पूर्व किसान संगठनों ने सोमवार को कहा था कि भारत बंद के दौरान किसी भी तरह की इंसान नहीं होगी. यह शांतिपूर्ण बंद है वह अपने मंच का प्रयोग किसी राजनीतिक दल को नहीं करने देंगे. बावजूद इसके तकरीबन 12 से अधिक राजनीतिक पार्टियों ने किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन देने की घोषणा की है.

किसान आंदोलन को इनका मिल रहा है समर्थन

जान लेना महत्वपूर्ण है की 8 दिसंबर को किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने समर्थन देने और चक्का जाम करने का ऐलान किया है. परिवहन संघ, ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन सभी ने बंद को सफल बनाने का निर्णय किया है. किसान आंदोलन को देश भर से समर्थन मिल रहा है. लगभग सभी क्षेत्रों के लोग किसानों के आंदोलन में सामने आए हैं. गुजरात और तमिलनाडु ने बंद का विरोध किया है. गुजरात के मुख्यमंत्री ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि यदि कोई भी बंद करवाता नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं इसी बीच अवॉर्ड वापसी का सिलसिला भी शुरू हो गया है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध