New Delhi. कोरोना वायरस को लेकर देशभर में मुहिम छिड़ी हुई है. सरकार ने कई संस्थानों को बंद कर दिया है तो कई को बंद करने का निर्णय लिया है. साथ ही साथ लोगों को वर्क टू होम के लिए प्रेरित किया है. ऐसे में भारतीय संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल देश के कामकाजी लोगों के लिए खास ऑफर लेकर आए आया है. बीएसएनएल ने ब्रॉडबैंड कनेक्शन लोगों को फ्री में देने का निर्णय लिया है. साथ ही साथ बीएसएनएल एक माह तक उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लेगा.
बीएसएनएल यह सुविधा अपने लैंडलाइन और नए ग्राहकों को प्रदान करेगा.
कैसे मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन
नए ग्राहकों को प्रेरित करते हुए बीएसएनएल के अधिकारियों ने कहा है कि अगर ग्राहक कॉपर आधारित केबल कनेक्शन का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें कनेक्शन लगाने तक का शुल्क भी नहीं देना होगा. उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को सेवा के लिए मॉडम लेना होगा.
जबकि लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में ब्रॉडबैंड सर्विस प्रदान करने का फैसला कंपनी ने लिया है. बीएसएनएल के निदेशक (सीएफए)विवेक बंजाल ने एक बयान में देश के सभी नागरिकों को एक महीने के लिए मुफ्त ब्रॉडबैंड सेवा देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि यह सेवा केवल उन्हीं को मिलेगी जिनके पास बीएसएनल का लैंडलाइन है और कोई भी दूसरा ब्रॉडबैंड सर्विस नहीं है.उन्होंने कहा कि नये कनेक्शन लेने के लिए ग्राहक को कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है, वह मोबाइल से कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
योजना का लाभ नए और पुराने दोनों तरह के ग्राहकों को प्रदान की जाएगी. एक माह बाद ग्राहक से सेवा शुल्क लिया जाएगा.
बीएसएनल की यह सेवा घर से काम करने वाले लोगों के लिए अच्छी योजना मानी जा रही है.

Add Comment