सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों का अंबार लगा है, एजेंडे के तहत फैलाई जा रही फ़र्ज़ी खबरों के बीच असली ख़बर को खोज पाना मुश्किल होता है. यह संतोषजनक होता है कि समय समय पर एजेंसियां सच सामने लेकर आ जाती हैं लेकिन इसको जानने की चाहत वालों की अच्छी खासी कमी होती है.
आज खोज में यूट्यूब की एक ख़बर की पड़ताल की गई है. दरसअल, यू-ट्यूब पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा है कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं के खाते में ‘प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना’ के तहत 2 लाख 20 हज़ार रूपए की राशि जमा कर रही है. खबर के वायरल होते ही पीआईबी ने दावे की हवा निकाल दी. पड़ताल के बाद चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं.
PIB Fact Check ने दावे को में फर्जी क़रार दिया है और कहा है कि केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है. ऐसी भ्रमित करने वाली खबरों से बचने के लिए ही यह फैक्टचेक किया गया है, ताकि आमलोग गुमराह ना हों.
सोशल मीडिया के अथाह क्षेत्र में कई फेक न्यूज चलते हैं, जिसकी सच्चाई की पड़ताल किये बिना ही लोग उसपर भरोसा करने लगते हैं.
कुछ दिन पहले 90 हज़ार का दावा था
अभी कुछ दिनों पहले ही एक और ऐसी ही खबर वायरल हुई थी जिसमें दावा किया जा रहा था कि 90 हजार रुपये सरकार बैंक खातों में डालने वाली है.
पीआईबी ने तनिष्क के विज्ञापन मामले में भी फैक्ट चेक किया और यह बताया कि गुजरात में तनिष्क शोरूम पर भीड़ द्वारा हमले की खबर भी फेक न्यूज है. तनिष्क के किसी भी शोरूम में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है.

Add Comment