सहारनपुर/उत्तर प्रदेश. अगर आपको बिना हेलमेट घूमने का शौक है, अगर आप मास्क भी नहीं लगाते हैं तो हमारी सलाह है कि आप घर पर ही रहें क्योंकि ऐसा ना करना आपके लिए संकट खड़ा कर सकता है.
दरअसल ट्रैफिक नियमों का पालन और लॉकडाउन के दौरान मास्क के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जिले की पुलिस ही नहीं बल्कि कप्तान यानी एसएससी भी सड़क पर हैं.
अपराधों पर रोक लगाने और ट्रैफिक नियमों के साथ लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए जिले के एसपी डॉ शिवा चन्नप्पा ने बाज़ार और मुख्यमार्ग पर फ़्लैग मार्च किया. इस दौरान रास्तों में जो भी नियमों का उल्लंघन करता दिखाई दिया एसएसपी ने उन्हें कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो कई स्थानों पर करवाई को खुद करवाया.
शहर के व्यस्ततम चौराहे घंटाघर पर एसएसपी डॉ चन्नप्पा ने स्वयं अपनी निगरानी में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को चेक करवाया. इतना ही नही कप्तान ने सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन और लॉक डाउन के दौरान दिए गए जरूरी दिशा निर्देशों के अनुपालन की हिदायत दी.
एसएसपी ने पुलिस बल के साथ नेहरु मार्केट, चौकी सराय, फव्वारा चौक आदि जगहों पर फ्लैग मार्च किया और ट्रैफिक पुलिस को नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment