लखनऊ : सोमवार से राज्य में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 11 जिलों में वैक्सीन दी जायेगी. रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह जानकारी दी. सीएम ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए लाभार्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं. राज्य सरकार को केंद्र सरकार की मदद से पर्याप्त वैक्सीन प्राप्त हो रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैक्सीन की बर्बादी में भी कमी आयी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश में वर्तमान में सात जिलों में एक मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है. सोमवार से 11 और जिलों के शामिल कर लिया जाएगा जिसके बाद जिलों की कुल संख्या बढ़ कर 18 हो जायेगी. एक मई से 18 से 44 आयु वर्ग के लिए लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, गोरखपुर और बरेली में वैक्सीन दी जा रही है.
जानकारी के मुताबिक सोमवार 10 मई, 2021 से प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, अलीगढ़, आगरा, शाहजहांपुर, मथुरा, झांसी और अयोध्या में 18 से 44 आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की जायेगी. सरकार ने इन सभी जिलों के लिए वैक्सीन का कोटा भी तय कर दिया गया है.
बता दें कि प्रदेश में करीब 9 करोड़ लोग 18 से 44 आयु वर्ग के है. लोगों को वैक्सीन देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविशील्ड और कोवाक्सीन की 50-50 लाख खुराक का आदेश दिया गया है. सरकार ने दोनों कंपनियों को वैक्सीन के लिए 10-10 करोड़ रुपये की अग्रिम राशि का भुगतान भी कर दिया है.
अब तक जिलेवार लोगों को दी गयी वैक्सीन
आगरा 3,16,777
अलीगढ़ 2,19,705
प्रयागराज 3,94,722
अंबेडकरनगर 1,21,216
अमेठी 1,44,448
अमरोहा 99,443
औरैया 79,624
आजमगढ़ 2,19,621
बदायूं 1,98,661
बागपत 1,34,461
बहराइच 2,50,964
बलरामपुर 1,91,614
बलिया 1,77,327
बांदा 1,03,066
बाराबंकी 1,68,202
बरेली 3,39,934
बस्ती 1,85,584
बिजनौर 2,20,113
बुलंदशहर 2,41,424
चंदौली 1,15,141
चित्रकूट 54,828
देवरिया 1,96,704
एटा 89,487
इटावा 1,11,260
अयोध्या 1,42,663
फर्रुखाबाद 1,21,475
फतेहपुर 1,52,252
फिरोजाबाद 1,49,511
गौतम बुद्ध नगर 3,80,053
गाजियाबाद 3,75,611
गाजीपुर 1,72,963
गोंडा 1,96,796
गोरखपुर 3,38,597
हमीरपुर 93,444
हापुड़ 1,01,159
हरदोई 1,83,784
हाथरस 1,18,712
जालौन 1,12,624
जौनपुर 2,87,233
झांसी 1,47,177
कन्नौज 78,073
कानपुर देहात 1,14,460
कानपुर नगर 3,90,914
कासगंज 79,311
कौशाम्बी 84,448
कुशीनगर 1,99,340
लखीमपुर खीरी 1,74,725
ललितपुर 76,015
लखनऊ 6,36,748
महराजगंज 1,60,129
महोबा 95,749
मैनपुरी 1,09,229
मथुरा 1,97,276
मऊ 1,20,814
मेरठ 3,98,647
मिर्जापुर 1,73,531
मुरादाबाद 1,95,453
मुजफ्फरनगर 1,90,045
पीलीभीत 1,83,383
रायबरेली 1,45,558
प्रतापगढ़ 1,67,989
रामपुर 1,31,061
सहारनपुर 2,44,575
संभल 1,07,119
संत कबीर नगर 95,835
भदोही 1,12,961
शाहजहाँपुर 1,86,497
शामली 92,938
श्रावस्ती 63,616
सिद्धार्थनगर 1,95,659
सीतापुर 2,28,014
सोनभद्र 1,02,520
सुल्तानपुर 1,70,762
उन्नाव 1,97,009
वाराणसी 3,48,047
Add Comment