लॉकडाउन के दौरान डिजिटल प्लेटफार्म को खासी प्रसिद्धि मिली. लॉक डाउन के बाद से लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेनदेन करना अधिक मुनासिब समझ रहे हैं. लेकिन जालसाज लोगों की इसी चाहत के जरिए उनका शिकार कर रहे हैं. बैंकों के नाम से फर्जी मैसेज, आधार कार्ड के जरिए जालसाजी की खबरें आपने अक्सर पढ़ी होंगी. लेकिन आज चर्चा सुप्रसिद्ध इंस्टेंट मैनेजर व्हाट्सएप की हो रही है. जालसाजों ने व्हाट्सएप मैसेंजर को भी हथियार बना लिया है. जितना ध्यान आप व्हाट्सएप पर रखते हैं उससे भी कड़ी नजर जालसाजी करने वाले हैकर भी व्हाट्सएप पर रखते हैं ताकि लोगों को आसानी से अपना निशाना बना सकें.
Whatsapp पर मैसेज हो रहा वायरल
इन दिनों व्हाट्सएप में ठगी करने वालों का एक मैसेज वायरल हो रहा है. पार्ट टाइम जॉब को लेकर. पार्ट टाइम जॉब को लेकर वायरल हो रहे इस मैसेज में कमाई नहीं बल्कि झांसा छिपा है. खास बात यह है कि मैसेज ऐसे समय में वायरल हो रहा है जब लॉक डाउन के बाद घर पर काम करने का चलन जोरों पर है. मैसेज आते ही लोग इसके चक्कर में पड़ रहे हैं और फिर जालसाज़ों के धोखे का शिकार हो रहे हैं.
वर्क फ्रॉम होम के जरिए दे रहे हैं लालच
देश में लॉक डाउन के दौरान और उसके बाद वर्क फ्रॉम होम का चलन बड़ा है मैसेज के जरिए इसी का लालच दिया जाता है आप के पास work-from-home और नौकरी का लालच देता मैसेज आता है जिस पर आप क्लिक करने के लिए मजबूर हो जाए.
क्या लिखा होता है मैसेज में
मैसेज में लिखा होता है कि
घर बैठे कुछ मिनटों में हजारों रुपए कमाने का मौका. अपने मोबाइल से पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं. इस जॉब में रोज सिर्फ 10 से 30 मिनट का काम करके आप हजारों रुपए कमा सकते हैं.
आज ही से कमाना शुरू करें के इस मैसेज में नए यूजर्स को 50 से ₹500 तक का बोनस देने का दावा किया जा रहा है. मैसेज में आगे लिखा होता है-
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और आज ही से कमाना शुरू करें. इसके साथ ही मैसेज के साथ एक लिंक होता है जिस पर क्लिक करते ही आपकी निजी जानकारियां जिसमें बैंक डिटेल और कई अहम जानकारियां होती हैं, हैकर्स के पास चली जाती हैं.
क्लिक से पहले एक बार जरूर सोचिए
आपके व्हाट्सएप पर किसी नंबर से इस तरह के मैसेज मिलते हैं जिसमें कोई अनजान लिंक है तो उस पर क्लिक करने से बचें. इंस्टेंट मैसेंजर व्हाट्सएप पर ना सिर्फ नौकरी के मैसेज बल्कि ऑफर्स का लालच देता कोई भी मैसेज हो तो लिंक पर क्लिक करने से पहले दस बार जरूर सोच ले.
तो फिर क्या करना चाहिए
मैसेज के धोखाधड़ी के मकसद से वाकिफ होते ही तत्काल नंबर को ब्लॉक कर दें. ज्यादातर इस तरह के मैसेज + 212 कोड वाले नंबर से आ रहे हैं. फिर भी भारत के +91 वाले कोर्ट से भी ऐसा कोई नंबर आता है तो उसे नजरअंदाज करना बेहतर है.
क्या होगा प्रभाव
दरअसल, फ्रॉड करने वाले इस मैसेज के लिंक में मैलवेयर (एक तरह का) वायरस होता है जिस पर क्लिक होते ही वायरस आपके फोन में इंस्टॉल हो जाता है. इसमें आप से जानकारियां मांगी जाती हैं और आप नौकरी और पैसा कमाने के लालच में पूरी जानकारी शेयर कर देते हैं. आप की जानकारियों के आधार पर या मैलवेयर वायरस के इंस्टॉल होते ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आप की पूरी जानकारी हैकर ले लेते हैं और मौका मिलते ही आप को नुकसान पहुंचा देते हैं. ऐसे में इस तरह के मैसेज से बचना बेहतर है.

Add Comment