सहारनपुर/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शुक्रवार को 31277 लोगों को शिक्षक बनने की सौगात दी. जिला सहारनपुर में भी योगी राज में 423 लोग गुरु जी बन गए. विवादों से घिरी 69000 शिक्षक भर्ती में शुरू से ही बाधाएं आती रहीं. न्यायालय में पूरी भर्ती हिचकोले खाती रही. लेकिन 12 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने 31277 लोगों की सूची जारी कर दी. मुख्यमंत्री ने 4 दिन के भीतर सभी को नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा था.
शुक्रवार को युवाओं को नियुक्ति पत्र देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण बातें रखीं. उन्होंने कहा कि
“सरकार का बेसिक शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगी. सरकार ने 350 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का शुभारम्भ किया था. पहले उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा की पहचान टूटी-फूटी बिल्डिंग थी. लेकिन सरकार के प्रयासों से सुसज्जित एवं अच्छा स्कूल आज की बेसिक शिक्षा की पहचान है. स्कूल चलो अभियान व आपरेशन मिशन कायाकल्प की मैं प्रशंसा करता हूँ.”
प्रदेश भर में नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र देते हुए सीएम ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा
“शिक्षामित्र से बने नवनियुक्त शिक्षकों को मैं बधाई देता हूँं. शिक्षामित्रों ने कई सालों की लम्बी लड़ाई के बाद आज हमारी सरकार ने 2020 में इन्हे शिक्षक के रूप में स्थापित किया है. शिक्षा का आधार बेसिक शिक्षा है. शिक्षकों के चयन की लम्बी लड़ाई सरकार ने लड़़ी है. शिक्षकों के चयन में पूरी पारदर्शी तरीके से यह कार्य किया जा रहा है.”
सीएम ने आगे कहा कि
“चयनित 31227 शिक्षकों में से 6675 शिक्षामित्र है जिन्हे प्रमाण पत्र दिया जा रहा है. पिछली सरकारों ने शिक्षकों व शिक्षामित्रों के चयन के मामलों को अनदेखा किया. लेकिन उनकी सरकार ने इसमें पूरी पारदर्शिता बरती है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के चयन में आरक्षण के पूरा ख्याल रखा गया है. आरक्षण के नियमों का पालन किया तथा नियमों का पालन करते हुए चयन किया गया है. पिछले तीन वर्षों में बेसिक शिक्षा में परिवर्तन हुए है. मानक के अनुरूप 31227 योग्य शिक्षकों की तैनाती की गयी है.”
बेसिक शिक्षा विभाग का ज़िक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि
“2017 में बेसिक शिक्षा में एक लाख चैंतीस हजार बच्चों का नामांकन था. आज हमने स्वेटर कपडे जूते उन्हे दिये. 50 लाख बच्चे बेसिक शिक्षा में बढे है. मैं किसी भी गांव में जाता हूँ तो मुझे बहुत खुशी होती है कि बच्चा जूता, मोजा व अच्छे कपडे पहने रहता है. मुझे अच्छा लगता है. आपरेशन कायाकल्प बच्चों की बुनियादी शिक्षा से आच्छादित है. बहुत सारे विद्यालयों में स्मार्ट क्लास है. बहुत सारे विद्यालयों में पुस्तकालय बने हुए है. सरकार के प्रयास में कोई कमी नही है. शिक्षकों के प्रयास में भी कोई कमी नही है. हमने बेसिक शिक्षा को महानिदेशक दिया है. आज के युग में टैक्नोलोजी से बचेंगे तो विकास नही कर पाएंगे. आज के युग में टैक्नोलोजी से जुडने की जरूरत है. 87 लाख वृद्धजन, महिलाओं आदि के खाते में टैक्नोलोजी के माध्यम से पैसा पंहुच रहा है. नये-नये सुधार मिशन प्ररेणा में हो रहे है. इसको आगे बढाने के लिए प्रयास करने की जरूरत है. दुनिया की बेसिक शिक्षा में तीन सालों में परिवर्तन देखने को मिला है.”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर कोविड-19 का ज़िक्र करते हुए कहा
“कोविड-19 से अभी निजात नही मिली है. हमें इससे भी लडना है. बहुत ऐसे परिवार है जिनके पास स्मार्ट फोन नही है. दूरदर्शन व आकाशवाणी के माध्यम से भी पढाई का कार्यक्रम प्रारम्भ कर सकते है. बेसिक शिक्षा विभागों के शिक्षकों का मानव संपदा पोर्टल में विवरण होता है. पहली बार सभी शिक्षामित्रों को विधायक या सम्मानित मंत्रियों द्वारा यह प्रमाण पत्र वितरित किया जायेगा। मैं सबको शुभकामनाएं देता हूँ.”
जिले को मिले नए 423 गुरु जी
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में चयनित 31227 शिक्षकों में से 423 शिक्षकों को आज यहां जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र जारी किये गये. प्रतीक के रूप में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की मौजूदगी में सुश्री ममता, उमा देवी, मीनाक्षी, रेखा, शुभम, अनुज, कपिल कुमार, मनीष कुमार, सुनीत कुमार, सचिन कुमार तथा नीतिश कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये.
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि

Add Comment