COVID-19 Live Update

Global Total
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Affected Countries

Total in India
Last update on:
Cases

Deaths

Recovered

Active

Cases Today

Deaths Today

Critical

Cases Per Million

बोल वचन खास

अगर आप SBI ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए खास है, बैंक दे रहा 6 महीने तक EMI न देने वाला लोन, जानिए सिर्फ 45 मिनट में कैसे मिलेगा?

नई दिल्ली. कोरोना काल मे लॉक डाउन के चलते आ परेशान हैं तो भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर दिया है. स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को महज 45 मिनट में सबसे सस्ता लोन 6 महीने तक बिना ईएमआई वाला देगा. सुनने में यह बड़ा अजीब लगता है लेकिन है बिल्कुल हकीकत. स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को संकट की इस घड़ी में राहत के लिए इमरजेंसी लोन देगा.

जानिए कैसे मिलेगा लोन

भारतीय स्टेट बैंक की इस योजना का फायदा केवल उसके ग्राहकों को ही मिल सकेगा.

  • -ग्राहक अपने रजिस्टर्ड नंबर से PAPL लिखकर स्पेस देना है,
  • -स्पेस देने के बाद आपको अपने एकाउंट नम्बर के आखिरी चार अंक लिखने हैं,
  • -इसके बाद 567676 पर मैसेज कर दीजिए,

आपके मैसेज भेजने के तत्काल बाद आपके पास मैसेज आएगा कि आप इमरजेंसी लोन पाने के पात्र हैं या नहीं. आपके पास पलट कर मैसेज आ गया और आपको लोन के लिए योग्य बताया जा रहा है तो फिर आपको चार प्रोसेस फॉलो करने के बाद लोन मिल जाएगा.

  • -इसके बाद एसबीआई के ऐप में अवेल नाउ पर क्लिक करें,
  • -फिर समयावधि और रकम चुने
  • इतना करने के बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा इसे डालते ही पैसा आपके खाते में पहुंच जाएगा.

सबसे सस्ता और चिंता मुक्त लोन

स्टेट बैंक का इमरजेंसी लोन पाने के लिए आपका भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक होना जरूरी है. स्टेट बैंक की इस योजना के तहत अन्य बैंक के ग्राहकों को सस्ता और फटाफट लोन नहीं मिलेगा. इस लोन की खास बात यह है कि यह सबसे सस्ता यानी कि इसका ब्याज 10.50% प्रतिवर्ष की दर से दे होगा. इतना ही नहीं 6 महीने तक आपको बैंक की ईएमआई भी नहीं देनी है. ईएमआई 6 महीने बाद शुरू होगी. फिलहाल में देश के किसी भी बैंक में इससे सस्ता लोन सुविधा नहीं है.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.