टॉप न्यूज़

कांड करने की तैयारी में थे 4 लोग, पुलिस के हत्थे चढ़ गए

उत्तर प्रदेश का सहारनपुर. कुतुबशेर थाना क्षेत्र में 4 अपराधी टाइप लोग बड़ा कांड करने के फिराक में थे लेकिन पुलिस को मुखबिर ने सूचना दे दी और चारों पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
दरअसल, कुतुबशेर पुलिस को शनिवार रात 9 बजे मुखबिर ने 4 लोगों को पीर माजरा थरोली रोड पर लूट की योजना बनाने की सूचना दी. सूचना के बाद तत्काल हरकत में आई कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों अभियुक्तों को दबोच लिया.

कौन हैं चारों अभियुक्त

पुलिस ने लूट की योजना बनाते जिन चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है वो

  • सोनू पुत्र अब्दुल रहीम निवासी बेकरी के पीछे नहर के पास मानकमऊ, थाना क्षेत्र कुतुबशेर
  • हिमांशु अग्रवाल पुत्र राकेश अग्रवाल निवासी साकेत कॉलोनी, गढ़ रोड थाना हापुड़ देहात, हापुड़
  • मनीष पुत्र महावीर सिंह निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी, खलासी लाइन, थाना सदर बाज़ार
  • एहसान पुत्र रफ़ीक़ निवासी मटियामहल नवाबगंज चौक थाना मंडी हैं.

पुलिस को क्या मिला

पुलिस को अभियुक्तों के पास से

  • 01 अवैध तमंचा 12 बोर जिंदा कारतूस के साथ
  • 03 नाज़ायज़ चाकू
  • दो स्कूटी जिसका नंबर यूपी 11बीएन 9333 और यूपी 14 ईएल 9287 बरामद हुआ

घटना से पहले पुलिस ने पकड़ लिए शातिर

  • गिरफ्तार करने वाली टीम में कुतुबशेर थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक विकास यादव उप निरीक्षक सत्यपाल गौड़
  • उप निरीक्षक राहुल देशवाल कांस्टेबल यतेंद्र
  • कांस्टेबल विवेक कुमार
  • कांस्टेबल रवि चिकारा और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल रहे.

About the author

Prakash Pandey

Add Comment

Click here to post a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Follow us @ social media

Follow us @ Facebook

विविध