सहारनपुर. पिछले तकरीबन एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण का प्रभाव जनपद में लगातार बढ़ता जा रहा है. लगातार छठवें दिन भी कोरोना के रिकॉर्ड 152 मामले सामने आए जबकि दो मौतें दर्ज की गई.
लापरवाही के चलते कोरोना के संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी हुई है. जैसे-जैसे जांच का दायरा बढ़ा है, संक्रमण के केस भी लगातार बढ़े हैं. इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 152 केस दर्ज किए गए जबकि मेडिकल कॉलेज में दो लोगों की कोरोना से असमय मौत हो गई. वहीं 54 लोग ऐसे रहे जिन्होंने महामारी को मात दे दी और जिंदगी की जंग जीत ली.
आज मिल 152 मामलों में सर्वाधिक 20 मामले जिला जेल और 7 आबकारी विभाग के कर्मचारी कोरोना की जद में आए. आज हम तक केवल 126 लोगों की सूची ख़बर लिखे जाने तक मिली है.सूची के मुताबिक ब्यौरा इस प्रकार है..
कहां से कितने मरीज
- सहारनपुर नगर से 76
- सढौली कदीम से 12
- पूवारका से नौ
- देवबंद से 7
- नागल से 5
- रामपुर से चार
- बलिया खेड़ी से तीन
- नकुड से तीन
- ननौता और छुटमलपुर से एक-एक और अन्य स्थानों से कुल 5 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए.
किन क्षेत्रों से कितने मरीज़
- सहारनपुर शहर में जिला जेल से 20,
- आबकारी विभाग से 7,
- बसंत विहार, नवीन नगर से 6-6,
- आवास विकास से 5,
- किशनपुरा, अहमदबाद से तीन-तीन
- पंत बिहार, राघव पुरम, आकाश पुरम से दो-दो और
- ज्वाला नगर, रणजीत नगर, चंद्र नगर, पार्वती धाम, प्रद्युमन नगर, राम विहार, काजीपुरा, जनक नगर, विवेक विहार, हकीकत नगर, मिशन कंपाउंड, पुलिस लाइन, नुमाइश कैंप, बीमा अस्पताल, लक्ष्मणपुरी और बेरी बाग सुखपुरा से एक एक मरीज कोविड-19 का अपोजिट पाया गया.
- सढौली कदीम ब्लॉक से काशीपुर से पांच, महाजन बेहट से 3, गंदे बड़ से दो और उनसाड़ इंदिरा कॉलोनी से एक-एक मरीज कोविड-19 पॉजिटिव जांच में पाया गया.
- पुवारका के गागलहेड़ी से पांच, धतौली रागढ़ से दो और चांदपुर संभलकी शेख से एक-एक मरीज पॉजिटिव मिला.
- देवबंद के शुगर मिल से दो, टीचर कॉलोनी, चंदना कोली, दुगचढ़ी, सिविल कोर्ट और पनियाली कासिमपुर से एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.
- नागल के नैनसुख से दो, ताजपुर सीएचसी और नागल से एक-एक मरीज कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए.
- रामपुर के मोहल्ला पीपल तला से तीन और मोहल्ला महल से एक केस पॉजिटिव मिला है.
- बलिया खेड़ी के रूपड़ी चुनारदार, खजूरी और कोलकी कला से एक-एक मरीज कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं.
- नकुड नगर से एक, चौधरीयान से एक और गंगोह से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है.
- नानौता और छुटमलपुर से एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है. जबकि
- सड़क दूधली, धोबी कला मंडी, पुंडरी, आयनपुर और सढौली हरिया से एक-एक मरीज कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं.
क्या है ताज़ा अपडेट
- कुल केस -3132
- कुल एक्टिव केस- 927
- स्वस्थ हुए मरीजोंकी संख्या-2062
- कुल मृत लोगों की संख्या- 54
- पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या-54
- पिछले 24 घंटे में मृत लोगों की संख्या-02
- पिछले 24 घंटे में नए केस -152
- कुल हॉटस्पॉट-217

Add Comment