सहारनपुर. कोरोना के संक्रमण की गति पिछले दिनों के तुलना में अब तेज हो गई है. पिछले 12 घंटे में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले दर्ज किए गए.
कोरोना संक्रमण के नए मामलों में 2 स्टाफ नर्स और वार्ड बॉय समेत कुल 8 लोगों की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है जिसके बाद प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई हैं. लॉकडाउन में ढील के चलते और प्रवासी लोगों के सहारनपुर आगमन के कारण कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं. फिलवक्त जिले में 62 कोरोना के एक्टिव मामले है.
ताजा अपडेट की बात करें तो जिले में इस समय कुल 397 संक्रमण के मामले हैं जिनमें से 335 लोगों ने महामारी को मात दे दी है. आज एक मरीज कोरोना से जंग जीत कर अपने घर गया है जबकि 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वर्तमान में 62 कोरोना के एक्टिव केस हैं वहीं अगर हॉटस्पॉट की बात करें तो जिले में वर्तमान में 16 हॉट स्पॉट केंद्र हैं.
यहां महत्वपूर्ण है कि जिले के बसपा सांसद फजलुर्रहमान समेत उनके परिवार के 7 लोग कोरोना से संक्रमित होकर एडमिट है जबकि अन्य लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है.
COVID-19 Live Update
Global Total
Last update on:
Cases
Deaths
Recovered
Active
Cases Today
Deaths Today
Critical
Affected Countries
Total in India
Last update on:

Add Comment