- पूरे महानगर को किया जा रहा सैनेटाईज़
- मेयर व नगरायुक्त ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा
Sankalp Naib
Saharanpur/ uttar pradesh. कोरोना के प्रभाव से बचाने के लिए केंद्र से लेकर राज्य तक और यहां तक कि नगर निगम ने भी कमर कस रखी है. महानगर को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम पूरी ताकत के साथ जुड़ गया है.
महानगर में लॉक डाउन के बीच सोमवार को भी युद्ध स्तर पर सफाई कराने के साथ पूरे शहर को सैनिटाइज करने का अभियान चलाया गया. पूरे अभियान को मेयर संजीव वालिया व नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने अपनी निगरानी में पूरा कराया. साथ ही साथ सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया
तीन गाड़ियां कर रही सैनेटाईज
नगर निगम ने महानगर में लगातार युद्ध स्तर पर सफाई व फॉगिंग के साथ शहर को सैनेटाईज़ करने के लिए तीन गाड़ियां सड़कों पर उतारी है. नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ए के त्रिपाठी व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर के नेतृत्व में इन गाड़ियों से सड़कों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया गया.
निरंतर चलेगा सैनेटाईज अभियान
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि तीनों गाड़िया महानगर में निरंतर छिड़काव करेंगी. हमारा उद्देश्य किसी एक गली या सड़क को नहीं बल्कि पूरे महानगर को सैनेटाईज करना है. उधर, रविवार की शाम से हर रोज महानगर के छह वार्डो में फॉगिंग करने का अभियान में शुरु किया गया है.
मेयर व नगर आयुक्त ने लिया जायजा
नगरायुक्त ज्ञानेंन्द्र सिंह ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्वयं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. नगरायुक्त ने बताया कि निगम अपने समूचे संसाधनों के साथ महानगर को कोरोना से बचाव के लिए मैदान में है. मेयर संजीव वालिया ने भी आज निगम के गैराज में पहुंचकर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि निगम के पास महानगर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं.
सड़क पर कूडा न डाले लोग
मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे भी इस मुश्किल घड़ी में अपने दायित्व को समझे और गलियों व सड़कों पर कूड़ा न डालकर घर पहुंचने वाले सफाई कर्मियों को ही कूड़ा दें.

Add Comment