Nazibabad/ Uttar Pradesh. नगर के इलैक्ट्रॉनिक्स व प्रिंट मीडिया से जुड़े वैब लेखक व शायर शादाब जफर शादाब ने जिलाधिकारी बिजनौर से अपील की है कि नजीबाबाद कल्लू गंज स्थित सब्जी मार्किट जो शहर के बीचो बीच संकीर्ण व अति व्यस्त और भीड़ भाड़ वाले इलाके में है. कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए बेहद घातक हैं. वहीं सब्जी व्यापारियो द्वारा अतिक्रमण कर के मंडी के रास्ते बहुत तंग हो गये हैं जिस से मंडी में हर वक्त जाम लगा रहता है. उन्होने बिजनौर जिलाधिकारी से अपील की है कि जिस प्रकार बिजनौर सब्जी मंडी को भीड़ भाड वाले शहरी इलाके से निकाल कर बिजनौर नुमाइश ग्राउंड में शिफ्ट किया है उसी तरह नजीबाबाद कल्लू गंज स्थित सब्जी मार्किट जो शहर के बीचो बीच संकीर्ण व अति व्यस्त और भीड़ भाड़ वाले इलाके में है, वो आने वाले समय मैं कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए बेहद घातक सिद्व हो सकती हैं.
उन्होने अपील की है कि बाजार कल्लू गंज स्थित इस सब्जी मार्किट को मौहल्ला महल सराये नगर पालिका परिषद नजीबाबाद की खाली पडी शटर लगी 30 दुकानों में अगर शिफ्ट कर दिया जाये तो कोरोना और भीड़ भाड़ से ग्राहकों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी क्यों कि इन दुकानों से नजीबाबाद मंडी समिति बेहद करीब तकरीबन पॉच से सात मिनट का रास्ता हैं वही उपरोक्त दुकानों के सामने तकरीबन बीस बाईस फुट चौडा रोड़ भी है… श्रीमान जिलाधिकारी महोदय बिजनौर, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद महोदया से गुज़ारिश है कि कोरोना संक्रमण से लोग प्रभावित हो इस ओर जल्द से जल्द ध्यान दें…

Add Comment